Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
ऊर्जा मंत्री के भाई पर जानलेवा हमला
gwalior, Deadly attack , Energy Minister

ग्वालियर। शहर के पुरानी छावनी इलाके में शुक्रवार देर रात प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई की हत्या की कोशिश की गई। आरोपित कार में सवार होकर आए थे, इन लोगों ने उन पर गाड़ी चढ़ा कर उन्हें कुचलने की कोशिश की। उन्होंने कार सवार युवकों को सड़क पर शराब खोरी करने से रोका था। इस घटना के बाद पूरी रात आरोपितों की तलाश में पुलिस उनके घर से लेकर शहर में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देती रही। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तीन और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऋतुराज होटल के संचालक एवं मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई बबलू तोमर शुक्रवार की रात को होटल पर मौजूद थे। ऋतुराज फैमिली रेस्टोरेंट है। यहां कई परिवार रात को मौजूद थे। इस दौरान स्कॉर्पियो और एलेंजर कार में सवार होकर आए युवक बर्थडे पार्टी मना रहे थे और शराब खोरी भी कर रहे थे। बबलू तोमर और यहां काम करने वाले स्टाफ ने जब उन्हें शराब पीने रोका तो वह हमलावर हो गए। बबलू पर इन लोगों ने तीन बार कार चलाने की कोशिश की, लेकिन किस्मत से वह बाल-बाल बच गए। आरोपितों के नाम दिलीप राठौर, प्रवीण राठौर, राजेंद्र उर्फ भूरा राठौर, भूरा कंसाना, कुलदीप राठौर, संजय राठौर बताए गए हैं। सभी लोग मुरैना के रहने वाले हैं। इसके बाद तो होटल के आसपास मौजूद लोग भी यहां आ गए। आरोपित यहां से भाग निकले। तुरंत लोगों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुरानी छावनी थाने की फोर्स यहां पहुंच गई। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। रात को दबिश में पुलिस ने पांच आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

MadhyaBharat 17 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.