Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एमपी में दल बदल की सियासत शुरू
एमपी में दल बदल की सियासत शुरू

विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में दलबदल की सियासत तेज होती जा रही है। पूर्व CM कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी के बाद अब कटनी जिले में BJP से विधायक रह चुके ध्रुव प्रताप सिंह और कद्दावर नेता शंकर महतो ने कांग्रेस जॉइन कर ली। दोनों ने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और डॉ. गोविंद सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। ध्रुव कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से विधायक रह चुके हैं, जबकि शंकर महतो बहोरीबंद के कद्दावर नेता में गिने जाते हैं।ध्रुव प्रताप सिंह ने कहा, '5 साल से BJP अपनी मूल विचारधारा से हट चुकी है।' उन्होंने BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा पर हमला करते हुए कहा, 'भारतीय जनता पार्टी का संगठन इस समय सबसे निचले स्तर पर है। वीडी शर्मा बिना मैदानी अनुभव सांसद और प्रदेशाध्यक्ष बन गए। उनके पास कार्यकर्ताओं से बात करने का समय नहीं है। वे अपनी लेविश लाइफ में मस्त हैं।'पूर्व विधायक ने विजयराघवगढ़ से मौजूदा BJP विधायक संजय पाठक के लिए कहा, 'आपको महाभारत की जानकारी तो है। महाभारत में एक पात्र थे दुर्योधन, जो कि विजयराघवगढ़ के विधायक हैं। ऐसे दुर्योधन हमारे ख्याल से मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मिलेंगे। आज की महाभारत में दुर्योधन तो बढ़ गए हैं, लेकिन धृतराष्ट्र एक ही है, जो भोपाल में बैठे हैं। उनकी आंखों में पट्टी बंधी है। कुछ नहीं कर रहे, इसलिए BJP कार्यकर्ता परेशान है।'

 

MadhyaBharat 23 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.