Since: 23-09-2009
अनूपपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम शामिल होने जा रहीं यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई। हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।
बस डिंडौरी जिले के धनुआ सागर से शहडोल जा रही थी। इस दौरान अनूपपुर जिले के पथरुआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में लगभग 30 लोग सवार थे। डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस में सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |