Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
ग्वालियर महारैली में भाजपा पर जमकर बरसे केजरीवाल
bhopal, Kejriwal lashed out ,Gwalior rally

भोपाल। ग्वालियर के मेला ग्राउंड में शनिवार को आम आदमी पार्टी की महारैली आयोजित की गई। महारैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए और महारैली को संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के मंच पर पहुंचते ही मेला ग्राउंड में मौजूद करीब 1 लाख लोगों ने दोनों हाथ उठाकर उनका स्वागत किया। वहीं आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

 

 

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने अपने संबोधन में भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास कामों को देखकर पंजाब में आम आदमी पार्टी की लहर चली और अब पंजाब से ये लहर मध्य प्रदेश में भी चलेगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अक्सर कहते हैं कि हम राजनीति करने नही बल्कि राजनीति बदलने आए हैं। दिल्ली और पंजाब के लोग बदलाव और फर्क महसूस कर रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सियासत बदल दी। उन्होंने भाजपा के घर घर अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग जनता के पास कभी नहीं जाते थे वो अब डोर टू डोर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के लोगों को विंडो टू विंडो जाने को मजबूर कर देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनाव में सरकार नहीं बनती है तो उपचुनाव कराकर बना लेते हैं।

 

 

भाजपा पर जमकर बरसे केजरीवाल

वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपके नेताओं, पार्टियों ने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े कर पूरे देश में बदनाम कर दिया। इसमें लोगों का क्या कसूर है। मध्य प्रदेश देश में व्यापम घोटाले वाले प्रदेश के तौर पर पहचान होती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे महंगी बिजली लोगों को मिल रही है। लोग बिजली बिल से परेशान हैं वहीं दिल्ली और पंजाब में सबका बिजली बिल जीरो हो गया।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तबसे दिल्ली की चर्चा कामों से होती है।अब दिल्ली बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्री की रेवड़ी वाले बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हां मोदी जी मैं फ्री की रेवड़ी बांट रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैंने दिल्लीवासियों के हाथ में 7 रेवड़ी रख दी। 24 घंटे बिजली फ्री, दिल्ली में शानदार स्कूल बना दिए और शिक्षा फ्री कर दी। सबका इलाज फ्री कर दिया और मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए। पानी मुफ्त कर दिया, बसों में महिलाओं के लिए सफर फ्री कर दिया, बुजुर्गों को फ्री में तीर्थयात्रा और युवाओं के लिए रोजगार के इंतजाम कर दिया।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने हर इंसान के चेहरे पर थोड़ी सी मुस्कान ला दी तो क्या पाप कर दिया।उन्होंने देश में महंगाई की वजह भी बताई। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने लूट मचा रखी है इसलिए महंगाई है। उनके एक दोस्त ने 34 हजार करोड़ का लोन लिया। मोदी जी ने लोन माफ कर दिया। एक और आदमी गुजरात का, उसने 22 हजार करोड़ का लोन लिया, मोदी ने लोन माफ कर दिया। खुली लूट चल रही है।

 

उन्होंने कहा कि घोटाला ये करें और जेल भेजे जाएं मनीष सिसोदिया। मनीष सिसोदिया ने शिक्षा व्यवस्था सुधारकर, शानदार स्कूल बनाकर मनीष सिसोदिया ने गुनाह किया क्या? केजरीवाल ने 5वीं पास राजा की कहानी भी सुनाई। उन्होंने कहा कि कहानी बताती है कि देश का राजा अनपढ़,भ्रष्ट और अहंकारी हो तो एक महान देश डूब जाता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में लोग अब बदलाव चाहते हैं और बदलाव की लहर दिख रही है।

MadhyaBharat 1 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.