Since: 23-09-2009
टीकमगढ़। शहर के सेल सागर तालाब के पास बंधान मोहल्ले में सोमवार सुबह एक घर में आग लग गई थी। हादसे में पति-पत्नी सहित दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए थे। उपचार के दौरान सोमवार देर रात 3 वर्षीय पल्लवी और 1 साल के मनोहर की मौत हो गई है। साथ ही महिला की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पति-पत्नी का इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बंधान मोहल्ले में लल्लू कुशवाह के घर में आग लग गई थी। हादसा होते ही मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को मकान से बाहर निकाला गया। मोहल्ले वालों ने आग में झुलसे लल्लू कुशवाहा, उनकी पत्नी रानी कुशवाहा, बेटी पल्लवी और बेटा मनोहर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला ने बताया कि उपचार के दौरान सोमवार रात 3 वर्षीय पल्लवी की मौत हो गई। इसके बाद 1 साल के बेटे मनोहर, लल्लू कुशवाहा और उनकी पत्नी को ग्वालियर रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान ग्वालियर में 1 साल के बेटे की भी मौत हो गई। वहीं, पति-पत्नी का उपचार जारी है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |