Since: 23-09-2009
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में नाबालिग के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में दो लोगों ने नाबालिग किशोरी को पहाड़ी पर ले जाकर पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दरिंदों ने उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी।
मामले का खुलासा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ, जब खून से लथपथ हालत में नाबालिग अपने घर पहुंची। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सतना के पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर शारदा प्रबंध कमेटी के दो कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामला गंभीर है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |