Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
11 वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों के घर चला बुलडोजर
satna, Bulldozer ,gang rape

सतना/भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में 11 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपितों के घरों को जिला प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। शनिवार सुबह करीब 11 बजे जिला प्रशासन की टीम पहले आरोपित रवि कुमार के घर पहुंची और उसके मकान के अवैध हिस्से को ढहा दिया। इसके बाद टीम आरोपित अतुल कुमार बढोलिया का मकान ढहाने पहुंची। इस दौरान परिवार की महिलाएं सामने आकर खड़ी हो गईं और कहने लगीं कि वारदात के वक्त बेटा ड्यूटी पर था। उसे फंसाया जा रहा। पहले मामले में पूरी जांच की जाए, इसके बाद बुलडोजर चलाया जाए। हालांकि, प्रशासन ने महिलाओं को हटाकर उसके मकान को भी ढहा दिया।

 

बच्ची के साथ गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था और उसे जंगल में छोड़कर भाग गए थे। शुक्रवार सुबह बच्ची खून से लथपथ गंभीर हालत में अपने घर पहुंची थी। परिजन उसे थाने ले गए, जहां शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

 

पुलिस ने आरोपितों की शिनाख्त कर शुक्रवार को ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद दोनों आरोपितों अतुल कुमार बढोलिया और रवि कुमार को अदालत में पेश कर 10 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

शनिवार को जिला प्रशासन की टीम ने नगर पालिका के अमले के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी के माध्यम से दोनों आरोपितों के मकानों को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम सुरेश जाधव, एसडीओपी लोकेश डावर, थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी और तहसीलदार जितेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

मामले में मैहर एसडीएम सुरेश जाधव ने बताया कि दोनों आरोपितों के परिजनों को गत दिवस नोटिस दिया गया था। जांच में पाया गया कि उनका मकान अवैध रूप से बना हुआ है, जिसे शनिवार जेसीबी की सहायता से तोड़ा गया है।

MadhyaBharat 29 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.