Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में अरुण रेड्डी तीन दिन की पुलिस हिरासत में.   जनता के अधिकारों को कमजोर कर रही सरकार : प्रियंका.   पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को किसी हाल में छीनने नहीं देंगे : प्रधानमंत्री मोदी.   यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस.   ईरान-इजराइल की यात्रा करते सयम सतर्क रहें भारतीय : विदेश मंत्रालय.   अकोला में दो कार की आमने-सामने टक्कर में 6 की मौत.   मोदी के नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना आज की जरूरत : योगी आदित्यनाथ.   बड़वानी के एसडीएम रहे उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार.   इंदौर नगर निगम में फर्जी बिल की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित.   बोनट में फंसे आरक्षक को लेकर 500 मीटर तक दौड़ाई कार.   जीतू के विवादित बयान पर इमरती का पलटवार.   मध्यप्रदेश के 10 जिलो में 4-5 मई को लू का अलर्ट.   उत्तर सिंगपुर रेंज के जंगल में घूम रहा अकेला हाथी.   यात्री बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकराई 15 यात्री घायल.   गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने देर रात जमकर मचाया हंगामा.   नीम के पेड़ से लटकती मिली प्रधान आरक्षक की लाश.   जिला पंचायत अध्यक्ष ने मतदान से तीन दिन पहले बदला खेमा.   कोयला लोडेड ट्रेलर नहर में गिरा.  
मुख्यमंत्री ने विकास पर्व में दी नीमच को अनेक सौगात
bhopal, Chief Minister , Vikas Parv

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नीमच जिले में गांधी सागर बांध और अन्य साधनों से हर किसान के खेत तक पानी पहुँचाएंगे। यहाँ के किसान पंजाब के किसानों को पीछे छोड़ देंगे। पूर्व सरकार ने गांधी सागर बांध से किसानों को पर्याप्त सिंचाई दिलवाने पर ध्यान नहीं दिया, जबकि यह असंभव कार्य नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके शब्दकोष में असंभव शब्द नहीं है। शीघ्र ही 3500 करोड़ रुपये लागत की नीमच- जावद सिंचाई योजना भी प्रारंभ की जाएगी।

 

 

 

मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को नीमच जिले के मनासा में विकास पर्व के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर 1208 करोड़ रुपये की रामपुरा मनासा वृहद सूक्ष्म दाबयुक्त सिंचाई परियोजना के भूमि-पूजन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीमच-जावद सिंचाई योजना प्रारंभ की जाएगी। सभी नगर पंचायतों को तीन करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। रामपुरा मनासा में महाविद्यालय भवन का निर्माण होगा। सिंचाई परियोजनाओं से छूटे हुए गाँवों को जोड़ा जाएगा।

 

 

 

कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा, विधायक माधव मारू और दिलीप सिंह परिहार, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, स्थानीय जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। विकास पर्व के अंतर्गत नीमच जिले को अनेक सौगात प्राप्त हुई।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब नीमच जिले के लोगों को भोपाल तक आने-जाने में पूरा दिन लग जाता था। सड़कों का पता ही नहीं था। शहरों और गाँवों में बिजली नहीं होती थी। अब सरकार ने इन सब व्यवस्थाओं के साथ ही समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है। सरकार की योजनाएँ और कार्यक्रम जनता को परिवार के सदस्य मानकर संचालित किए जा रहे हैं।

 

 

 

उन्होंने कहा कि बेटियों को बचाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई गई। प्रदेश में जन्म से लेकर बिटिया के विवाह तक निरंतर राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने लाड़ली बहना समेत विभिन्न योजनाओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रसव के लिए बहनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी जिसे पूर्व सरकार ने बंद कर दिया था। संबल योजना और विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि देना भी रोक दिया गया था। यही नहीं मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना और तीर्थ-दर्शन योजना की राशि मिलना भी बंद हो गई थी।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल बीमा योजना की राशि भरने और किसान सम्मान निधि की राशि के भुगतान का कार्य सरकार द्वारा किया गया। उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क भी प्रदान किया जाएगा। विद्यार्थियों के दूसरे गाँव के स्कूल जाने पर साइकिल के लिए 4500 रुपये की राशि दी जा रही है। इसी तरह विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान करने की पहल भी की गई है।

 

 

उन्होंने कहा कि बिजली के अधिक राशि के बिलों से गरीबों को तकलीफ नहीं आने दी जाएगी। अनुदान पर ट्रांसफार्मर योजना पुन: प्रारंभ की जाएगी। एक लाख पदों की भर्ती का कार्य प्रगति पर है। पुलिस बल में 6500 भर्तियों के बाद 2500 नई भर्तियों और राज्य में सरकारी पदों पर 50 हजार नई भर्तियों का कार्य भी किया जाएगा। साथ ही अतिथि शिक्षकों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से युवाओं को ऋण और ब्याज गारंटी प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। आगामी 13 अगस्त से मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना प्रारंभ की जा रही है।

 

मुख्यमंत्री ने मनासा में 1245 करोड़ 42 लाख रुपये के विभिन्न कार्यों का भूमि-पूजन और 36 करोड़ 76 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस प्रकार कुल 1282 करोड़ 18 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई।

 

रामपुर-मनासा माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना

1208.89 करोड़ की रामपुरा-मनासा माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना में रामपुरा, मनासा, नीमच एवं जावद तहसील के कुल 215 गावों की 65 हजार 400 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इसके लिए गांधी सागर जलाशय के डूब क्षेत्र पर सेमली आंत्री एवं ग्राम बनडा पर दो पम्पिंग स्टेशनों का निर्माण कर, पाईप लाईन डाली जायेगी। कुल सिंचाई क्षेत्र को 30-30 हेक्टेयर के चक में तथा प्रत्येक तीस हेक्टेयर चक को 5-5 हेक्टेयर सब चक में विभाजित कर, सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करवाया जायेगा। किसानों की सुविधा के लिए प्रत्येक तीस हेक्टेयर के चक पर स्वचलित आउटलेट मेनेजमेंट सिस्टम स्थापित किए जायेंगे, जहाँ से किसानों को निर्धारित दाब से निश्चित मात्रा में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा।

 

जन-दर्शन में उमड़ा जन-समुदाय

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा मनासा में किये गये रोड-शो में जन-समुदाय उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होते हुए सभा स्थल तक पहुँचे। रोड-शो के मार्ग में नागरिकों ने पुष्पहारों के साथ पुष्प-वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत अभिनंदन किया। मनासा में बड़ी संख्या में समाज के प्रत्येक वर्ग ने हिस्सेदारी की। इनमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएँ, विद्यार्थी, किसान, व्यापारी शामिल हुए।

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अन्नदूत योजना में 7 वाहनों का लोकार्पण कर हितग्राहियों को वाहनों की चाबियाँ सौंपी। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित करने के साथ ही विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन किया। मुख्यमंत्री को बहनों द्वारा उनका कलात्मक चित्र भेंट किया गया।

MadhyaBharat 8 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.