Since: 23-09-2009

  Latest News :
संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   मुंबई में INDIA CHEM 2026 का भव्य शुभारंभ, देश का केमिकल बाजार दोगुना, MP में 50 हजार करोड़ का पेट्रोकेमिकल हब बन रहा.   *CCO की \'सुविकल्प\' पहल को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड 2026, बंद खदानों को बना रही उत्पादक संपत्ति.   ऊपर सोलर पैनल, नीचे लहलहाएगी फसल, 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया शुभारंभ.   विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   मुख्यमंत्री ने आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला से की भेंट, सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव.   केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं मध्यप्रदेश के विकास को गति : CM डॉ. मोहन यादव.   ग्वालियर हादसे में 16 मौतें प्रशासनिक विफलता, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार - जीतू पटवारी*.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज तीसरा दिन, सिंदूरिया से तराना तक पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह*.   जन विश्वास अभियान: फील्ड में ही दिखें सभी अधिकारी, CM डॉ. मोहन यादव किसी भी जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण.   रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में SIT जांच, CM ने दिए आदेश.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.   अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान हमारा सामूहिक दायित्व, विकसित भारत में युवा-महिला भागीदारी जरूरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु.   अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति, नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनाएं योजना - सीएम साय.   विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, बिलाईगढ़ के राजशाही दशहरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 5 बड़ी घोषणाएं.   जशपुर में सड़क नेटवर्क को मिल रही नई मजबूती.  
ट्रैक्टर धारक परिवार की बहनों को भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ: शिवराज
bhopal, ractor holder families , Ladli Bahna Yojana,Shivraj

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में लाड़ली बहनों के हित में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में किए गए महत्वपूर्ण संशोधन के फलस्वरुप 21 से 23 वर्ष आयु वर्ग की बहनों के नाम जोड़े जाने का कार्य चल रहा है। जिन पात्र बहनों के नाम छूट गए हैं उनके नाम अनिवार्य रूप से जोड़े जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रैक्टर धारक परिवार भी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। ऐसे परिवारों की लाड़ली बहनों के नाम भी प्रतिमाह राशि दिए जाने के लिए जोड़े जाएंगे।

 

 

मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को विकास पर्व के अंतर्गत अनूपपुर में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में 5600 करोड़ रुपये लागत की 660 मेगावाट क्षमता के विद्युत गृह की नवीन सुपर क्रिटिकल इकाई का शिलान्यास किया। यह इकाई अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की विस्तार इकाई है। मुख्यमंत्री ने अनूपपुर जिले को अनेक सौगातें दीं। कार्यक्रम में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह, जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह सहित अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री का अनूपपुर में जनदर्शन यात्रा के दौरान अभूतपूर्व स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान बहनों ने आरती उतारी। मैं बहनों के जीवन में अंधेरा नहीं आने दूंगा। आज बहनों ने यहां फूलों से मेरा स्वागत किया है। मैं उनके जीवन में कभी भी कांटे नहीं आने दूंगा।

 

 

लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के लिये 15 हजार करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने महिला सम्मेलन में कहा कि 10 अगस्त को दोपहर एक बजे रीवा से वे प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की मासिक किश्त की राशि अंतरित करेंगे। यह योजना गृहणियों को घर के कई छोटे-मोटे कार्यों में सहयोगी बनी है। वर्तमान में योजना के क्रियान्वयन पर 15 हजार करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। वर्तमान में एक हजार रुपये हर प्रतिमाह लाड़ली बहनों को दी जा रही है। आवश्यक वित्त व्यवस्थाएं करते हुए यह राशि प्रतिमाह तीन हजार करने का लक्ष्य है।

 

 

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने विशेष पिछड़ी जनजातियों बैगा, सहरिया और भारिया को प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि देना बंद कर दी थी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, बहनों को प्रसव के लिए 16 हजार रुपये की राशि और अन्य सुविधाओं को बंद कर दिया गया था। इन सभी योजनाओं को फिर से शुरू कर गति प्रदान की गई है। सड़क, पानी, बिजली, सिंचाई, खाद्यान्न वितरण, स्वास्थ्य क्षेत्र, शिक्षण सुविधाओं के विकास के साथ ही किसानों के हित में कल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर चल रहे हैं।

 

स्टोरेज वियर का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने अनूपपुर में 6 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से जैतहरी के पास सोन नदी पर निर्मित चोलना स्टोरेज वियर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधोसंरचनात्मक विकास से नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है। जिले में आम जनता के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुविधाओं का विकास हुआ है।

मुख्यमंत्री को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट

मुख्यमंत्री चौहान के अनूपपुर नगर के जन दर्शन के दौरान जिले के नागरिकों ने भव्य स्वागत करते हुए उन्हें भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री को ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया।

 

विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया भव्य स्वागत

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शाल, श्रीफल एवं पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया।

जनदर्शन में दिखा जन उत्साह

अनूपपुर की सड़कों पर जन दर्शन में व्यापक जन उत्साह दिखाई दिया। अनेक जन-प्रतिनिधि भी जनदर्शन में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने रोड शो के दौरान लोक नृर्तकों के साथ नृत्य कर नर्तकों का उत्साहवर्धन किया। ग्राम परसवाह एवं पिपरहा के गुदुम्ब नृतक दलों ने बांसुरी की सुमधुर की ध्वनि और मादर की ताल पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए।

MadhyaBharat 10 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.