Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रतलाम में पुलिस के सामने लगे 'सिर तन से जुदा...' के नारे
ratlam, Slogans,

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन के दौरान "सिर तन के जुदा..." के नारे लगने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बुधवार रात विशेष समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने हाट रोड पुलिस चौकी को घेर लिया। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने 'सिर तन से जुदा...' के नारे भी लगाए।

 

 

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट आने के बाद विशेष समुदाय के लोग बुधवार रात 10 बजे प्रदर्शन करने के लिए हाट रोड स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। इसके बाद कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली लड़की को गिरफ्तार करने के साथ उसका मकान तोड़ने की मांग को लेकर पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। देर रात करीब 12 बजे तक हंगामा चला। इस दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने "सिर तन के जुदा..." के नारे भी लगाए।

 

 

 

स्थिति संभालने के लिए आस-पास के थाने के स्टाफ को बुलाया गया। सूचना मिलते ही माणक चौक और दीनदयाल नगर थाने से भी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीएसपी अभिनव वारंगे भी पहुंचे। पुलिस ने उनसे कहा कि एफआईआर की जा रही है। इसी बीच कुछ युवकों ने लड़की को गिरफ्तार कर उसके घर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए सड़क पर बैठकर धरना देने के साथ रोड जाम कर दिया। शहर काजी अहमद अली, समाजसेवी इमरान खोखर, पार्षद वसीम अली आदि पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। पुलिस ने एफआईआर की कॉपी देकर मुस्लिम समाज के ही लोगों से ही माइक पर पढ़वाई, तब जाकर प्रदर्शन शांत हो पाया।

 

 

सालाखेड़ी चौकी प्रभारी मुकेश‎ सस्तिया ने बताया कि ये लोग सोशल मीडिया पर इस्लाम के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से गुस्से में थे। समीर शाह की रिपोर्ट पर ‎जिस फेसबुक आईडी से टिप्पणी की गई है, ‎उसके खिलाफ केस दर्ज किया‎ गया है। साइबर सेल की मदद से ‎आरोपित का पता लगाया जाएगा।

 

एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने बताया कि लोगों की मांग थी कि आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाए। थाना डीडी नगर में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मामला जांच में ले लिया गया है।

MadhyaBharat 10 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.