Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
अगले 24 से 48 घंटे में शुरू हो सकती है बारिश
gwalior, Rain may start

ग्वालियर। मानसून ब्रेक की वजह से पिछले 11 दिनों से भीषण उमस भरी गर्मी से परेशान शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार 18 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक नई मौसम प्रणाली विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से मध्यप्रदेश के विभिन्न भागों सहित ग्वालियर-चंबल संभाग में भी अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बारिश की झड़ी शुरू हो सकती है।

 

 

ग्वालियर सहित आसपास के जिलों में विगत सात अगस्त से मानसून निष्क्रिय है। हालांकि बादल आए दिन घुमड़ रहे हैं लेकिन बादल बिखरे होने की वजह से तेज धूप भी निकल रही है। इस वजह से वातावरण में उमस बढ़ जाने से लोग गर्मी से परेशान हैं। गुरुवार को भी आसमान में कभी मध्यम बादल नजर आए तो कभी आसमान साफ नजर आया। इसके चलते अधिकांश समय धूप खिली रही। इस वजह से पिछले दिन की तुलना में 0.4 डिग्री सेल्सियस आंशिक गिरावट के साथ अधिकतम तापमान आज भी 34.1 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा जो औसत से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज सुबह हवा में नमी 74 और शाम को 67 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

 

मौसम के जानकार बता रहे हैं कि इस समय मानसून की अक्षीय रेखा अमृतसर से देहरादून, बरेली, गोरखपुर, पटना, बांकुरा, दीघा होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। शुक्रवार 18 अगस्त को उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। इसके सक्रिय होने के साथ ही वर्तमान में दक्षिण-पूर्व की ओर चल रही मानसून की अक्षीय रेखा उत्तर की ओर बढऩा शुरू करेगी। इसके परिणाम स्वरूप 19 अगस्त से ग्वालियर-चंबल सहित मध्यप्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलिसिला शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार ग्वालियर-चंबल संभाग में अगले 24 घंटे के दौरान भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

MadhyaBharat 17 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.