Since: 23-09-2009
ग्वालियर। भारतया जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक रविवार को ग्वालियर में होनी है, जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। इस बैठक को लेकर शहर में जोर-शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है और चौराहों पर बैनर पोस्टर व पार्टी के झंडे लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार की आधी रात को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा भी कार्यकर्ताओं के साथ शहर के चौराहों पर पार्टी झंडे लगाते हुए नजर आए।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा आधी रात को ग्वालियर में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निकले थे। इस दौरान तोमर ने पुराने दिनों का स्मरण करते हुये नगर के प्रमुख चौराहे पर सामान्य कार्यकर्ता की तरह पार्टी की ध्वज लगाए, ताकि संगठन का कार्यकर्ता बेझिझक होकर यह काम कर सकें। वहीं, हितानंद शर्मा ने भी विवेकानंद चौराहे पर ध्वज पर पोस्टर लगाए।
केंद्रीय मंत्री तोमर ग्वालियर के ही रहने वाले हैं और उन्हें सभी जानते हैं। आधी रात को उन्हें चौराहों पर पार्टी के झंडे लगाते देख सड़कों से गुजरने वाले लोग आश्चर्य चकित थे। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि इतने बड़े कद वाले नेता पार्टी का झंडा क्यों लगा रहे हैं, जबकि यह काम पार्टी के आम कार्यकर्ताओं का है। इस संबंध में नरेंद्र सिंह तोमर का कहना था कि पहले संगठन के पास इतने संसाधन नहीं होते थे। इसलिए दीवार लेखन से लेकर पोस्टर लगाने का काम कार्यकर्ता ही मिलकर करते थे। वे भी पार्टी के आम कार्यकर्ता हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |