Since: 23-09-2009
रतलाम। बाजना बस स्टेण्ड क्षेत्र में एक विक्षिप्त व्यक्ति ने एक महिला को कैची मार दी,जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे के आसपास की है। ईदगाह रोड़ निवासी 45 वर्षीय महिला सीमा पत्नी चंदर सिंह सोलंकी बाजना बस स्टेण्ड पर नारियल और फूल-माला बेचने का काम करती है। एक विक्षिप्त व्यक्ति उसकी दुकान से नारियल उठाकर भागा तो महिला ने उसका पीछा किया। अचानक उस विक्षिप्त व्यक्ति ने महिला के पेट में जेब से कैंची निकालकर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उक्त महिला के छोटे-छोटे बच्चे है और वह हार-फूल बेचकर अपना भरण-पोषण करती थी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |