Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सोने के सिक्के मामले में फरार चल रहे सोंडवा थाना प्रभारी व तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार
alirazpur,Sondwa police station, gold coin case

आलीराजपुर। जिले में एक आदिवासी के घर से सोने के 240 सिक्के चुराने के आरोप में करीब एक महीने से फरार थाना सोंडवा के पूर्व थाना प्रभारी विजय देवड़ा, आरक्षक सुरेश चौहान, राकेश डाबर और आरक्षक विजेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को दोपहर में सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आलीराजपुर जिले के बेजड़ा गांव की महिला रमकुबाई भयड़िया ने शिकायत कर बताया था कि वह गुजरात में मजदूरी करने के लिए गई थी। इस दौरान एक मकान में काम करते समय उसे सोने के 240 सिक्के मिले थे। इसके बाद वो सभी सिक्के लेकर अपने गांव आ गई और घर के अंदर उसने ये गाड़ दिए थे। जेठ की बहू के साथ सिक्के के बंटवारे को लेकर उसका विवाद हो गया था, जिसकी जानकारी पूरे गांव में हो गई। इसके बाद सोंडवा थाने की पुलिस उसके घर पहुंची और धमकाकर घर के अंदर जहां पर सिक्के गाड़े थे, वहां खोदाई की। जमीन से निकले सारे सोने के सिक्कों को पुलिसकर्मी अपने साथ लेकर चले गए थे। इस मामले में ग्रामीणों ने भाजपा नेता जयपालसिंह खरत के साथ थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और टीआई सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इस घटना के बाद टीआई विजय देवड़ा, प्रधान आरक्षक सुरेश चौहान, आरक्षक राकेश व वीरेंद्रसिंह को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से ही ये सभी फरार थे।

MadhyaBharat 26 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.