Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मप्र के भिण्ड में बन रही दुनिया की सबसे लम्बी राखी
bhind,World

भिण्ड/भोपाल। इन दिनों पूरे देश में रक्षाबंधन पर्व की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के भिंड जिले में वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी चल रही है। यहां एक हजार फीट लंबी राखी बांधी जाएगी। आयोजकों का दावा है कि यह विश्व की सबसे बड़ी राखी होगी। इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौजूद रहेगी। दिल्ली और ग्वालियर के कारीगर पिछले 15 दिनों से इसे बनाने में जुटे हैं। जिले के भाजपा नेता अशोक भारद्वाज द्वारा यह राखी बनवाई जा रही है। इसे मेहगांव में तैयार किया जा रहा है। राखी एक हजार फीट लंबी है, जिसके बीच में 25 फीट का आर्टिफीशियल फूल लगाया जाएगा।

 

भाजपा नेता अशोक भारद्वाज ने बताया कि कुछ दिनों पहले कार्यकर्ता के बीच प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना पर चर्चा चल रही थी। हमने रक्षाबंधन पर कुछ अलग करने के बारे में सोचा। इसी दौरान सबसे बड़ी राखी बनाने का विचार आया। फिर इस पर काम शुरू कर दिया। इंटरनेट पर देखा तो पता चला कि पिछले साल पटना में विश्व की सबसे बड़ी राखी 808 फीट की बनाई गई थी। इसी से प्रेरित होकर एक हजार फीट की राखी बनाना तय किया। इस राखी का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह राखी प्लायवुड के ऊपर फोम लगाकर तैयार की जा रही है। फोम को कलर करके उस पर मोती, सितारे व अन्य सामग्री से राखी को डिजाइन कर लुक दिया जाएगा। राखी का धागा साफा को गूंथकर तैयार किया जा रहा है। धागे की लंबाई कई फीट रहेगी। इसका अंतिम छोर इतना पतला होगा कि जिसे कलाई पर बांधा जा सकेगा। राखी का सबसे बड़ा फूल 25 फीट का गोलाकार होगा। इसके बाद 20 फीट, 15 फीट, 10 फीट, पांच फीट समेत अन्य गोलाकार फूलों का आकार होगा। इसको बनवाने में 5 से 7 लाख रुपये का खर्च आ रहा है।

भाजपा नेता भारद्वाज ने दावा किया कि दुनिया की सबसे बड़ी राखी का कीर्तिमान तोड़कर मेहगांव में नया इतिहास बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को रक्षाबंधन का कार्यक्रम उनके निवास पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह विशालकाय राखी आयोजन स्थल की स्टेज पर पीछे लगाई जाएगी। राखी के दोनों छोर बहनें उनके हाथों में बांधेंगी। कार्यक्रम के लिए क्षेत्र की बहनों को भी बुलाया गया है। इस दौरान बहनों को तोहफे भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

MadhyaBharat 29 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.