Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन.   12 ई-कॉमर्स कंपनियों पर 58 लाख का जुर्माना.   25 अक्टूबर को वाराणसी और भुवनेश्वर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, परिधान फैक्ट्री, एयर शो और RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन.   DFPD का विशेष अभियान 6.0 जोरों पर: 82 हजार फाइलों की समीक्षा, 31 हजार वर्ग फीट जगह खाली, 36 लाख का स्क्रैप राजस्व.   C-DOT और IIT-BHU में ऐतिहासिक साझेदारी: वाराणसी में खुलेगा 6G, AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी का छठा उत्कृष्टता केंद्र.   इंजीनियरिंग निर्यात रिकॉर्ड की ओर: इस वित्त वर्ष में 150 अरब डॉलर का लक्ष्य.   सोशल मीडिया से विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा.   प्रधानमंत्री के मन की बात के संदेश को पार्टी कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ धरातल पर साकार करें.   बालासाहेब थोरात ने कहा ज्ञानेश कर भाजपा के लिए कर रहे कार्य.   भोपाल मास्टर प्लान का नया प्रारूप कानूनी खामियों से भरा है, केवल वाहनों पर केंद्रित .   कटनी में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी , भ्रष्टाचार व्यवस्था की जड़ों तक पहुंच गया.   रीवा में प्र न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं लगने देंगे, विधानसभा में भी उठाएंगे मुद्दा - सिंघार.   पीएम ने त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने और वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.   वाहनों चेकिंग से 4.81 लाख का समन शुल्क की ही वसूली.   मुंगेली जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे.   कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार - वित्त मंत्री चौधरी.   दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक - राज्यपाल डेका.  
मुरैना में फूड-फैक्टरी में जहरीली गैस से पांच मजदूरों की मौत
morena, Five workers died , poisonous gas

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिलान्तर्गत नूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धनेला स्थित साक्षी फूड प्रोडक्ट्स फैक्टरी में बुधवार सुबह जहरीली गैस से पांच मजदूरों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और फैक्टरी को खाली कराकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर कुछ मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन सगे भाई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

 

पुलिस के अनुसार, जडेरुआ औद्यागिक क्षेत्र के ग्राम धनेला स्थित साक्षी नामक फैक्टरी में चेरी, गुलकंद और दूसरे फूड प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। यहां टैंक में पपीते डालकर चेरी बनाई जाती है। बुधवार को सुबह फैक्टरी में काम चल रहा था। यहां पर काम कर रहे पांच मजदूर अचानक फैक्टरी में केमिकल से भरे टैंक में गिर गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद फैक्टरी को बंद कर दिया गया और पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुरैना जिला अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर अंकित अस्थाना और पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र चौहान भी मौके पर पहुंच गए। एसपी शैलेन्द्र चौहान ने पांच मजदूरों की मृत्यु की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय रामौतार पुत्र रामकिशन गुर्जर, 40 वर्षीय रामनरेश पुत्र रामकिशन, 30 वर्षीय वीर सिंह पुत्र रामकिशन तीनों निवासी ग्राम टिकटोली, 40 वर्षीय गणेश पुत्र बद्री गुर्जर और 28 वर्षीय गिर्राज पुत्र मुन्नी सिंह दोनों निवासी ग्राम घुरैया वसई निवासी के रूप में हुई है। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है।

एएसपी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मजदूर टैंक की सफाई करने के लिए उतरे थे। संभवत: टैंक में जहरीली गैस थी। हालांकि इसकी असलियत तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्ट हो पाएगी। फैक्टरी कौशल गोयल की पत्नी के नाम पर है। मामले की जांच जारी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुरैना के ग्राम धनेला में जहरीली गैस के रिसाव से हुई दुर्घटना से हृदय व्यथित है। दुःख की इस विकट परिस्थिति में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

MadhyaBharat 30 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.