Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बेतवा नदी में डूबने से दो युवकाें की मौत
vidisha, Two youths died , Betwa river

विदिशा। विदिशा में बेतवा नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बुधवार शाम को मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान डूबने से दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद गुरुवार सुबह पुलिस और प्रशासन ने सर्चिंग अभियान चलाकर दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। दोनों शवों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है।

 

जानकारी अनुसार ढलकपुरा निवासी शरीफ खान (45 वर्ष) और राकेश मालवीय (35 वर्ष) बुधवार शाम करीब चार बजे अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बेतवा नदी पर स्थित कालिदास डैम पर मछली पकड़ने गए थे। एसडीआरएफ प्रभारी एवं होमगार्ड में प्लाटून कमांडर रश्मि दुबे ने बताया कि मछली पकड़ने के दौरान दोनों युवक डूब गए। इससे घबराए उसके साथी वहां से फरार हो गए। देर रात तक जब दोनों अपने घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस थाने में सूचना दी। इस बीच रात को 11 बजे किसी अन्य व्यक्ति ने युवकों के डूबने की सूचना दी। जिसके बाद गुरुवार की सुबह छह बजे से एसडीआरएफ और होमगार्ड द्वारा संयुक्त सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान सुबह 7.45 बजे शरीफ खान और 9 बजे राकेश मालवीय का शव निकाला गया। दोनों शवों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है। गुरुवार सुबह जैसे ही दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

MadhyaBharat 31 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.