Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
रिटायर्ड फौजी ने जमीन के विवाद में भाई और भतीजे की गोली मारकर की हत्या
sagar, Retired soldier, shoots dead

सागर। सागर में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी भाई, भतीजे और बेटी को गोली मार दी। घटना में भाई और भतीजे की मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत गंभीर है और अस्पताल में ईलाजरत है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग निकाला, जिसे बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। इधर जमीन के लिए भाई द्वारा भाई की हत्या किए जाने की वारदात से गांव में मातम का माहौल है।

 

 

जानकारी अनुसार घटना ढाना के पास लालेपुर ग्राम की है। रिटायर्ड फौजी (सूबेदार) रामाधार तिवारी ने शुक्रवार सुबह अपनी लायसेंसी बंदूक से अपनी बेटी वर्षा (24 वर्ष), बड़े भाई राममिलन तिवारी (62 वर्ष) और भतीजे अज्जू (36 वर्ष) को गोली मार दी। तीनों पर फायर करने के बाद आरोपित मौके से मोटर साइकिल लेकर भाग निकला। आरोपित की पत्नी ने बताया कि उसका पति आए दिन शराबखोरी करता था और सट्टा खेलने का आदी था। शुक्रवार सुबह आरोपित रामाधार गांव से बाहर गुस्से में घर आए। उसने बंदूक निकाली और बाहर जाने लगे। बेटी वर्षा ने रोका तो उसे गोली मार दी। इसके बाद जाकर अपने बड़े भाई राममिलन और भतीजे अजय को गोल मार दी। परिजन तुरंत तीनों को लेकर बुंदेलखंड मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां जांच उपरांत डाक्टरों ने भाई व भतीजे को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपित की बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग निकाला था। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ ही देर में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल में जुट गई है।

MadhyaBharat 1 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.