Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
खरगोन में ट्रक और कार के बीच भिड़ंत तीन पुलिस कर्मियों की मौत
khargon, truck and car , three police personnel killed

खरगोन। जिले के सनावद थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह खरगोन से ड्यूटी कर घर लौट रहे पुलिस कर्मियों की कार और एक ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई हैं। वहीं, दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सनावद थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी शुक्रवार को खरगोन में आयोजित ऐतिहासिक शिवडोला में ड्यूटी करने गए थे। रात में वे ड्यूटी करने के बाद कार से सनावद के लिए रवाना हुए थे। शनिवार अलसुबह सनावद पहुंचने से पहले ग्राम बडूद में एस्सार पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया। उनकी तेज रफ्तार कार और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, हादसे में तीन पुलिसकर्मी विमल तिवारी, रमेश भास्करे, मनोज कुमावत की मौत हुई है, जबकि रघुवीर रावत और कोमल दांगोडे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते हो वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए सनावद के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इंदौर रैफर कर दिया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस कर्मियों के परिजनों भी अस्पताल पहुंचे गए हैं।

 

MadhyaBharat 2 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.