Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
बेकाबू कार नगर में गिरी दो महिलाओं की मौत
dhar, Uncontrolled car , two women died

धार। जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामनिया के पास गुरुवार देर रात एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर ओंकारेश्वर परियोजना की बड़ी नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक 10 साल बच्चा लापता है। रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है और बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। तीन अन्य लोगों को मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बचा लिया है।

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम दाबड़ निवासी परिवार राखी का त्यौहार मनाने के लिए ग्राम जामनिया आया था। गुरुवार की रात परिवार के छह सदस्य ग्रैंड विटारा कार से अपने घर वापस लौट रहे रहे थे। इस दौरान ग्राम जामनिया से कुछ दूरी पर स्थित नहर पार करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नहर में जा गिरी। आस-पास के लोगों ने कार को नहर में गिरते देखा तो फौरन उन्होंने नहर से लोगों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। ग्रामीणों ने कार में मौजूद लोगों में से तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तत्काल एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

 

 

 

पुलिस ने बताया कि कार में छह लोग सवार थे, जिसमें से तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि दो महिलाओं की कार में मौत हो गयी, जिनके शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं एक 10 साल का बच्चा अभी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। धरमपुरी थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि कार सवार कुसुम नारायण (32 वर्ष) और झालूबाई भावसिंह (55 वर्ष) की पानी में डूबने से मौत हो गई है। लापता बच्चे की तलाश की तलाश जारी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

MadhyaBharat 8 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.