Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
मुख्यमंत्री ने बारिश में भीगते हुए जौरावासियों को दी नगरपालिका की सौगात
bhopal, Chief Minister , drenched in rain

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मुरैना जिले के जौरावासियों को अभूतपूर्व सौगात देते हुए नगर पंचायत जौरा को नगरपालिका बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री द्वारा दी गई सौगात का जौरावासियों ने करतल ध्वनि से आभार माना। मुख्यमंत्री ने जौरा के साथ ही जिले के सबलगढ़ और कैलारस में बहनों के सशक्तिकरण के लिये किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि बहनों के जीवन को बेहतर बनाना ही मेरा मकसद है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में 10 अक्टूबर को 1250 रुपये आएंगे। आगे बढ़ाकर राशि को तीन हजार रुपये तक किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पानी में भीगते हुए जौरा की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को नगरपालिका बनाने की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हो गई है। भगवान महाकालेश्वर ने मेरी प्रार्थना को स्वीकार कर पूरे प्रदेश को बारिश कर राहत प्रदान की है। मुरैना जिले में सुबह से ही बारिश हो रही है। उन्होंने लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना और उसके बाद लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को भी आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु प्रदेश में कार्य किया जायेगा। स्व-सहायता समूह की महिलाएं, राशन की दुकान, स्कूली बच्चों की यूनीफॉर्म सिलने के साथ-साथ प्रदेश में दलिया बनाने के कारखानों का संचालन भी करेंगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमारी माता-बहनों को पानी लाने घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब पाइप लाइन बिछाकर हर घर में नल की टोंटी से पानी उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गाँव, गरीब और किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों को निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड बनाकर सुरक्षा कवच प्रदान किया है।

 

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्यप्रदेश में हुआ बेहतरीन काम: केन्द्रीय मंत्री तोमर

केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतरीन कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान मुरैना आए हैं तो खाली हाथ नहीं आए हैं, विकास कार्यों की सौगातें लेकर आए हैं। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिनकी सराहना सम्पूर्ण देश में हो रही है।

तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और जनकल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। केन्द्र सरकार की योजनाओं और मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश देश में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में आमजन के जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। प्रदेश के विकास के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण, किसानों के जीवन में खुशहाली लाने और हर जरूरतमंद को योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का कार्य किया गया है।

MadhyaBharat 9 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.