Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार की कार्रवाही से बचने एकजुट हो रहे विपक्षी दलः निशिकांत दुबे
sehdol, Opposition parties, Nishikant Dubey

शहडोल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बुधवार को कोतमा में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। मीडिया को संबोधित करते हुए झारखंड के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से मुक्ति चाहते हैं । इसके लिए मोदी सरकार कड़े और ठोस कदम उठा रही है। इससे घबराकर ही भ्रष्टाचार में आंकठ डूबे विपक्षी नेता और दल लामबंद हो रहे हैं। पत्रकारवार्ता को यात्रा के प्रभारी एवं सांसद श्री गणेशसिंह ने भी संबोधित किया।

 

 

कांग्रेस भूख और भ्रष्टाचार के अलावा देश को कुछ नहीं दिया

 

सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भूख और भ्रष्टाचार के सिवा देश और प्रदेश की जनता को कुछ नहीं दिया। कांग्रेस के तमाम नेता भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहे हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला आया है, जो मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री करप्शननाथ जी के गले की फांस बनने वाला है। उन्होंने कहा कि करप्शननाथ जी का नाम 2010 में एनएचएआई में हुए भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले से जुड़ा रहा है। इसी को लेकर अब उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना कर पड़ सकता है। सिर्फ कमलनाथ जी ही नहीं, बल्कि उनके बेटे के भी ऐसे कारनामे उजागर हो चुके हैं। डॉ. दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जनता के प्रति जवाबदेह हैं। हम जनता के विश्वास पर खरे उतरते हुए काम कर रहे हैं और जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सरकार के इन्हीं कामों का रिपोर्ट कॉर्ड प्रस्तुत करके जनता का आशीर्वाद मांग रहे हैं। डॉ. दुबे ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को जिस तरह का समर्थन मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है।

 

 

हर जगह दिखाई दे रहे भाजपा सरकार के कामः गणेश सिंह

 

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद गणेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। विंध्य क्षेत्र की यात्रा क्र. 1 चित्रकूट से प्रारंभ हुई है और अभी तक 26 विधानसभाओं में यह यात्रा पहुंच चुकी है। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारों ने जो काम किए हैं, वो हर जगह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। इसी का परिणाम है कि यात्रा के प्रति लोगों में भारी उत्साह है और हर जगह यात्रा को जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। यात्रा के प्रति महिलाओं, बच्चों और छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह है।

 

पत्रकारवार्ता के दौरान कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं केंद्रीय टोली के सदस्य रामलाल रौतेल, भाजपा जिला प्रभारी डॉ राजेश मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, यात्रा के जिला संयोजक अनिल कुमार गुप्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह उपस्थित रहे।

 

 

पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना हुई यात्रा

 

विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार सुबह कोतमा से आगे के लिए रवाना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़ों की गूंज एवम भारत माता की जय के उद्घोष के साथ यात्रा आगे बढ़ी। झारखंड के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, यात्रा के संयोजक एवं सांसद सतना गणेश सिंह, शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह, पूर्व विधायक रामलाल रौतेल रथ पर सवार होकर जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं।

MadhyaBharat 13 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.