Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को दोबारा बीमारू राज्य बनाने का कृत्य कियाः सिंधिया
rahgarh, Congress , Scindia

राजगढ़। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के नेता 2018 के चुनाव में बोलते थे किसान भाई चिंता मत करना, उनकी सरकार आईं तो दस दिन में किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। मगर उनके राष्ट्रीय नेता की कथनी और करनी सुनिए 10 दिन गुज़र गए, 30 दिन गुज़र गए और 15 महीने भी गुज़र गए लेकिन आप बताइए किसी का कर्जा माफ हुआ क्या? 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर मध्यप्रदेश को दोबारा बीमारू राज्य बनाने का कृत्य किया। लेकिन प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनी, आज मध्यप्रदेश देश के विकसित राज्यों में अग्रणी पंक्ति में है।

 

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया गुरुवार को राजगढ़ जिले के तलेन और सारंगपुर में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सभा के दौरान तेज बारिश होने के बाद भी केन्द्रीय मंत्री सिंधिया की सुनने के लिए जनसमुदाय उमड़ पड़ा। इसे देखते हुए सिंधिया ने कहा कि बारिश में भी आप देव तुल्य जनता यहाँ खड़ी, यहीं भाजपा को सच्चा आशीर्वाद है।

 

 

नीमच से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा गुरुवार को पचोर से रवाना हुई। यात्रा में प्रभारी बंशीलाल गुर्जर, सहप्रभारी डॉ. तेज़ बहादुरसिंह चौहान, सांसद रोडमल नागर सहित शामिल जनप्रतिनिधि रथ के माध्यम से जनता का आशीर्वाद लेते हुए चल रहे थे। आगे-आगे युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता दो-पहिया वाहन पर सवार होकर भाजपा जिंदाबाद और भारत माता के उदघोष करते हुए चल रहे थे। यात्रा बोकरी, पुरा, गेंहू खेडी होते हुए तलेन पहुंची। यहाँ यात्रा का नेतृत्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने किया। तलेन में यात्रा का जनता ने भव्य स्वागत किया। तलेन में सभा के पश्चात सिंधिया रथ में सवार हुए और लाटाहेडी, टिकोद, बुडनपुर, आसारेटा, पढाना, मउ, धनोरा गांव में पहुंचे। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर पार्टी नेताओं का स्वागत किया। सिंधिया ने हाथ जोडकर ग्रामीणों का आभार जताते हुए भाजपा को जिताने की अपील की।

 

मेरा सौभाग्य की मुझे जनता के आशीर्वाद का मौका मिला

तलेन में तेज़ बारिश में जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि इस जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने का उन्हें मौका मिला। बारिश में भी आप देव तुल्य जनता यहाँ खड़ी है। ये बारिश नहीं किसानों पर इंद्र देवता अमृत की बारिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि नरसिंहगढ व मालवा अंचल से मेरे परिवार का वर्षों पुराना नाता है। सिंधिया परिवार का लक्ष्य राजनीति नहीं, जनसेवा और विकास का है। मुझे गर्व है कि मेरे पूर्वजों व पूज्य पिताजी ने मालवांचल व मध्यप्रदेश के विकास के लिए पूरा जीवन समर्पित किया। आज आपके सामने ज्योतिरादित्य सिंधिया खड़ा है, जो आपको जीवन भर आपकी सेवा करने का वचन देता है।

 

यात्रा को मिल रहा ऐतिहासिक जन समर्थन

सिंधिया ने कहा कि ये यात्रा जनआशीर्वाद की यात्रा है। इस यात्रा को जिस तरह से आपका समर्थन मिल रहा है, वह अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि 2003 तक 56 वर्षों मध्यप्रदेश सत्ता में रही, जिसने प्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ दिया। कांग्रेस के समय किसानों को बिजली नहीं मिलती थी। जनता को मात्र 4 घंटे ही बिजली मिलती थी। 2003 तक मात्र 5 हज़ार मेगावॉट बिजली का उत्पादन था। उसी मध्यप्रदेश में आज 18 वर्षों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन की बदौलत साढ़े 28 हज़ार मेगावॉट बिजली का उत्पादन बढ़ा है। जब कांग्रेस के शासन में कोरोना आया था तो कांग्रेस के मुख्यमंत्री के पास कोरोना का प्रबंधन करने के लिए समय नहीं था। आइफा अवार्ड लिए वे इंदौर चले गए। बाएं तरफ अभिनेता और दाई तरफ़ अभिनेत्री और बीच में कमलनाथ। वो तो शिवराज और भाजपा के योद्धा कार्यकर्ता है, जिन्होंने जी-जान लगाकर कोरोना काल में लोगों की मदद की। ऑक्सिजन का सिलेंडर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरक्यूलिस विमान रायपुर भेजा। अगर कांग्रेस होती ये संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि जिस देश को झोली फैलाकर विदेशी देशों के सामने भीख मांगना पड़ता था। स्मालपॉक्स का वैक्सीन, बीसीजी का वैक्सीन भारत मे 10 साल बाद आता था। उसी देश से कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दो-दो कोरोना वैक्सीन का अविष्कार हुआ। इसी वैक्सीन से लोगों की जान बची।

 

जिले की पांचों सीटों पर भाजपा को जिताकर धोखेबाज कांग्रेसियों को सबक सिखाएं

सिंधिया ने सारंगपुर में सभा में कहा कि सारंगपुर की जनता मेरा परिवार है। इस क्षेत्र में उनके परिवारजनों ने समय बिताया है। आज यात्रा में यहां की जनता का स्नेह और प्रेम पाकर अभिभूत हूं। मेरे लिए राजनीति जनसेवा, जनता की तरक्की और प्रगति का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने इस क्षेत्र के विकास के लिए मोहनपुरा में चार हजार करोड का बांध बनाया। यह बांध इस पीढी के लिए ही नहीं आने वाली हर पीढी के लिए प्रगति का वाहक होगा। इस बांध से क्षेत्र में समृद्धि आयेगी। राजगढ की पांचों सीटों पर भाजपा को जिताकर धोखेबाज कांग्रेसियों को सबक सिखाना है। सभा में शाजापुर के पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव, पूर्व विधायक अरूण भीमावत, हजारीलाल दांगी, रघुनंदन शर्मा, कुंवर कोठार, विजय अटवाल शामिल थे। सभा को यात्रा प्रभारी बंशीलाल गुर्जर और सांसद रोडमल नागर ने भी संबोधित किया।

MadhyaBharat 14 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.