Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी
umaria,  high speed bus ,overturned roadside

उमरिया। जिले के चंदिया थाना अंतर्गत बेसहनी वेयरहाउस ओपन कैंप के पास शनिवार दोपहर यात्रियाें से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में आठ यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे का शिकार होने वाली बस सिंहवाहिनी ट्रेवल्स की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को चंदिया अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि बस सड़क के किनारे झाडि़यां होने के कारण लोगों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा अन्यथा हादसा और भी गंभीर हो सकता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

जानकारी अनुसार सिंहवाहिनी ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 08 एल 2084 यात्रियों को लेकर जा रही थी। इस दौरान चंदिया थाना अंतर्गत बिलासपुर मार्ग पर तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस 108 की मदद से सभी घायलों को चंदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। घायलों में गोविंदा पुत्र प्रहलादी चौधरी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बड़खेरा 16, अंजली पुत्री गोविंदा चौधरी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम बड़खेरा 16, सोमवती बर्मन पत्नी मुकेश बर्मन उम्र 35 वर्ष, रंजीता बर्मन पत्नी दीपक बर्मन उम्र 32 वर्ष, रेणु बर्मन पत्नी स्वर्गीय विश्वनाथ बर्मन उम्र 38 वर्ष, राधा बाई कोरी पत्नी शिव कुमार कोरी उम्र 55 वर्ष, राखी कोरी पुत्री स्वर्गीय सम्पत कोरी उम्र 19 वर्ष, कमला बाई कोरी पत्नी धनीराम कोरी उम्र 45 वर्ष सभी निवासी ग्राम सलैया 13 कौड़िया घायल बताए जा रहे है। चंदिया थाना एएसआइ धर्मेन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 लोग घायल हुए हैं। सभी के कथन लिए जा रहे हैं। इसके बाद थाने में कायमी की जाएगी।

MadhyaBharat 16 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.