Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत गढ़ रहा नए कीर्तिमानः कैलाश विजयवर्गीय
dewas,Prime Minister Modi, Kailash Vijayvargiya

देवास। देश में जब भी कोई मेहमान आते थे, तब कांग्रेस उन्हें ताजमहल दिखाती थी लेकिन जब से देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आई है उन्हें अब कोणार्क मंदिर दिखाते हैं। कांग्रेस और उसका गठबंधन तो राम के अस्तित्व को ही नकारता है। कांग्रेस अपने अतिथियों को पेंटिंग व अन्य चीज दिया करती थी जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उपहार में गीता देते हैं बस यही फर्क है भाजपा और कांग्रेस में। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। धरती से लेकर चांद तक तिरंगा लहरा रहा है।

 

 

 

यह बात पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा के हाट पिपलिया पहुंचने पर विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने हाट पिपलिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में गांव, गरीब और किसान तक खुशहाली पहुंची है। शहरों के साथ साथ गांव की तस्वीर बदली है। आज गांव- गांव में सड़क, बिजली और पानी की सुविधा मिल रही है। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से गांव की बहनों की जिंदगी बदलने का काम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में पारित कर मातृशक्ति को जो सम्मान दिया वो कांग्रेस ने कभी नहीं किया।

 

 

 

उन्होंने कहा कि हर माता बहनों के आंसू पोंछने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जवला योजना बनाई, जबकि कांग्रेस में कभी भी गरीब का दुःख दर्द महसूस नहीं किया। यही कारण है कि कांग्रेस ने जनता से अब वोट मांगने का अधिकार भी छीन लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में और खास कर हाट पिपलिया में सड़कों की जो दायनीय हालत थी उसे देखकर यही कहते थे कि कांग्रेस गड्ढे वाली सड़क के समान है। मुख्यमंत्री श्री षिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा ने पूरे प्रदेष में सड़कों का जाल बिछाया है।

 

 

 

इस मौके पर मंच पर आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक मनोज चौधरी, जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान विधायक मनोज चौधरी द्वारा किए गए विकास कार्यों की एक डॉक्यूमेंट्री का भी कैलाश विजयवर्गीय ने लोकार्पण किया।

 

 

 

यात्रा का कई स्थानों पर आरती उतार कर तथा आतिशबाजी कर किया भव्य स्वागत

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा ने विधानसभा क्षेत्र हाटपिपलिया में प्रवेश किया। यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। इस यात्रा में सैकड़ो वाहनों का काफिला शामिल था। जबकि युवा कार्यकर्ता दो पहिया वाहनों पर हाथों में भाजपा का झंडा लिए नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह यात्रा का आरती उतार का स्वागत किया गया तथा आतिशबाजी भी की। इसके पूर्व ग्राम नवेरी,मानसा में भी यात्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा को क्षेत्र में भारी जन समर्थन मिल रहा है। यात्रा मार्ग के दोनों और लगे मंचों से स्वागत किया गया।

MadhyaBharat 22 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.