Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
युवक के गले में कुत्ते का पट्टा बांधकर पीटने का एक और वीडियो वायरल
datia, Another video ,neck goes viral

दतिया। मध्य प्रदेश में एक युवक को गले में कुत्ते का पट्टा बांधकर बेल्ट से पीटने और उसे भौंकने के लिए कहने का एक और वीडियो सामने आया है। मामला दतिया जिले का है। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो बदमाश एक युवक के गले में पट्टा बांधकर उसे बेल्ट और लातों से पीटते दिख रहे हैं और कुत्ते की तरह भौंकने के लिए भी कह रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि वीडियो एक साल पुराना है। मुख्य आरोपित उत्तर प्रदेश का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। युवक से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

 

 

पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक किसी आपराधिक मामले में गवाह था। उसके गवाही देने पर बदमाश उसका अपहरण कर उसे दतिया-झांसी के बीच सुनसान जगह ले गए, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई कर उसका वीडियो बनाया। आरोपितों ने युवक के कपड़े उतारकर गले में बेल्ट डाला और उसे भौंकने के लिए कहते हुए उसकी बेल्ट और लातों से जमकर पिटाई की।

 

 

दतिया के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें एक आरोपित झांसी के गांव सिमरा का रहने वाला आनंद यादव और दूसरा ऋषभ दांगी है। किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। जिसके साथ मारपीट हुई है, उसका भी आपराधिक रिकॉर्ड है। युवक अभी इंदौर में रह रहा है।

 

 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भोपाल में भी इस तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक हिन्दू युवक को धर्म विशेष के छह लोगों ने रात के समय गले में कुत्ते का पट्टा डालकर उसे भौंकने के लिए मजबूर किया था और उसकी जमकर पिटाई की थी। युवक पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया था।

MadhyaBharat 28 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.