Since: 23-09-2009
ग्वालियर। जिले के करहिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर के समय एक निर्माणाधीन तालाब में नहाते समय डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। तीनों बच्चे चचेरे भाई हैं।
पुलिस के अनुसार, करहिया गांव में पंचायत द्वारा तालाब का निर्माण कराया जा रहा है। वर्तमान में इसमें बारिश का पानी भर गया है। शुक्रवार को दोपहर में सुमित (10) पुत्र राकेश बघेल, आदित्य (9) पुत्र सुनील बघेल, मंकू (8) पुत्र जूड़ा बघेल खेलते हुए तालाब के पास पहुंच गए और नहाने के लिए तालाब में उतर गए। इस दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबते देख लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |