Since: 23-09-2009

  Latest News :
संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   मुंबई में INDIA CHEM 2026 का भव्य शुभारंभ, देश का केमिकल बाजार दोगुना, MP में 50 हजार करोड़ का पेट्रोकेमिकल हब बन रहा.   *CCO की \'सुविकल्प\' पहल को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड 2026, बंद खदानों को बना रही उत्पादक संपत्ति.   ऊपर सोलर पैनल, नीचे लहलहाएगी फसल, 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया शुभारंभ.   विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   मुख्यमंत्री ने आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला से की भेंट, सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव.   केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं मध्यप्रदेश के विकास को गति : CM डॉ. मोहन यादव.   ग्वालियर हादसे में 16 मौतें प्रशासनिक विफलता, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार - जीतू पटवारी*.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज तीसरा दिन, सिंदूरिया से तराना तक पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह*.   जन विश्वास अभियान: फील्ड में ही दिखें सभी अधिकारी, CM डॉ. मोहन यादव किसी भी जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण.   रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में SIT जांच, CM ने दिए आदेश.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.   अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान हमारा सामूहिक दायित्व, विकसित भारत में युवा-महिला भागीदारी जरूरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु.   अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति, नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनाएं योजना - सीएम साय.   विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, बिलाईगढ़ के राजशाही दशहरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 5 बड़ी घोषणाएं.   जशपुर में सड़क नेटवर्क को मिल रही नई मजबूती.  
कवासी लखमा ने नाला पार कर ग्रामीण का चुकाया उधार
sukma, Kawasi Lakhma , villager

सुकमा। 30 साल पहले प्रभारी मंत्री ने एक ग्रामीण से उधार में बैला लिए थे, उसके कर्ज को उतारने के लिए सात किलो मीटर बाइक और नाला पारकर पैदल उसके घर पहुंचे और उसके बकाए तीन हजार रुपये वापस किए। प्रभारी मंत्री ने बताया कि 30 साल पहले जब बैला धंधा करता था तो उस समय इस गांव के सोढ़ी देवा के पिता से एक बैला ले गया था उस समय मेरे पास तीन हजार रुपये थे और बाकी तीन हजार उधार में थे।

उसके बाद मैने चुनाव लड़ा और बैला काम बंद कर दिया, लेकिन मेरे से ना तो कभी पैसे मांगे और ना ही मुझे याद था। लेकिन आज जब गांव पहुंचा और सोढ़ी देवा ने याद दिलाया तो मै बचे हुए तीन हजार दे रहा हूं और कर्ज मुक्त हुआ हूं।

रविवार को मंत्री कवासी लखमा कांकेरलंका पहुंचे जहां से बाइक पर सवार होकर वेे 7 किमी. दूर स्थित कोर्रापाड़ पहुंचे, लेकिन इस बीच उन्हे पैदल छोटा सा नाला पार करना पड़ा और कड़ी मशक्कत के बाद गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। पारंपरिक ढोल के साथ नृत्य किया, जिसमें मंत्री कवासी लखमा खुद शामिल हुए। उन्हांेने कहा कि हमने चुनाव से पहले जो वादे किए उसे पूरा किया।

आज आदिवासियों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, धान का समर्थन मूल्य मिल रहा है। वनोपज का समर्थन मूल्य मिल रहा है, साथ ही तेंदुपत्ता का पैसा समय पर मिल रहा है। जिससे आप लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। पहले स्कूले बंद थी और राशन के लिए मीलों पैदल जाना पड़ता था। लेकिन हमारी सरकार बनते ही गांव-गांव में बंद स्कूलों को फिर से खोला गया, जिसमें हजारों आदिवासी बच्चे अपना बेहतर भविष्य बना रहे है।

गांव में या फिर आसपास राशन दुकाने खुल गई जिसके चलते आप लोगांे को नजदीक राशन मिल रहा है। हमारी सरकार सुरक्षा, विश्वास और विकास को लेकर काम कर रही है। चुनाव होने वाले है, जैसा पहले मेरा साथ दिया ठीक उसी तरह आगे भी साथ दें। वहीं पेड़ के नीचे चैपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उससे पहले सर्व उरांव समाज का जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन था जिसमे उन्होने भाग लिया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

सड़क बनेगी और विकास होगा : लखमा

नक्सल प्रभावित गांव कोर्रापाड़, तोंगगुड़ा, पुनपल्ली, नेलगुड़ा पहुंचे मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि पिछले पांच सालांे में जिले के अधिकांश गांव को सड़कों से जोड़ दिया गया है। कुछ गांवांे में अब भी सड़कें नहीं बन पाई है, लेकिन आने वाले समय में उन गांवों को भी जोड़ दिया जाएगा। हर गांव हर घर में शुद्ध पेयजल व बिजली लगेगी धीरे-धीरे विकास हो रहा है और आप लोगों का साथ रहा तो आने वाले पांच सालों में ऐसा कोई गांव नहीं होगा जहां बिजली, पानी व सड़क नहीं बनेगी। इसलिए विकास और सुरक्षा व विश्वास के लिए आप मुझे सहयोग करें।

MadhyaBharat 1 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.