Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता के हृदय सम्राटः मुख्यमंत्री
gwalior, Prime Minister ,Chief Minister

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता के हृदय सम्राट हैं और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। नरेन्द्र मोदी स्वच्छता को लेकर गांधीजी के सपनों को साकार कर रहे हैं। आज शास्त्री जयंती भी है और शास्त्री जी ने देश में अन्न की कमी के दौर में नागरिकों से सप्ताह में एक दिन व्रत का आह्वान किया था। आज देश के अन्न भंडार भरे हैं। मध्य प्रदेश 22 लाख टन गेहूँ के निर्यात करने वाला प्रदेश है।

 

 

मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक सम्पन्न शक्तिशाली, वैभवशाली और गौरवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। कोविड के समय भारत में 200 करोड़ डोज वैक्सीन लगाकर चमत्कार किया। जल जीवन मिशन सहित कई योजनाएं लोगों के लिए लागू हैं।

 

 

गरीब कल्याण पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई के क्षेत्र में 20 वर्ष में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाली 44 हजार करोड़ रुपये लागत की केन-बेतवा परियोजना मंजूर हुई है। प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण पर विशेष ध्यान दिया है। मध्य प्रदेश में आवास योजना में 35 लाख से अधिक मकान निर्मित किए गए हैं। प्रदेश में जरूरतमंदों को जमीन का पट्टा देकर मालिक बनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को घर से दूर पानी भरने नहीं जाना पड़े इसके लिए 65 लाख परिवारों तक नल से जल की सुविधा प्रदान की गई है। अगले डेढ़ साल में सभी घरों में यह सुविधा हो जाएगी। मध्य प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश अब बीमारू और पिछड़ा नहीं है।

 

 

ग्वालियर-सुमावली के लिए मेमू ट्रेन को हरी झण्डी

प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में आयोजित हुए कार्यक्रम से हरी झण्डी दिखाकर ग्वालियर से सुमावली के लिये मेमू ट्रेन का शुभारंभ किया। लगभग 48 किलोमीटर लम्बे इस नए रेलमार्ग का निर्माण 411 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह रेलमार्ग ग्वालियर से श्योपुर तक निर्माणाधीन ब्रॉडगेज रेलवे लाइन का एक हिस्सा है।

 

 

 

तानसेन की लघु प्रतिमा व चितेरावली पेंटिंग की भेंट

 

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को संगीत सम्राट तानसेन की मूर्ति और ग्वालियर की सुप्रसिद्ध मराठा शैली की चितेरावली चित्रकला की सतरंगी पेंटिंग सौंपी। तानसेन की मूर्ति का निर्माण ग्वालियर के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार दीपक वर्मा ने किया है। चितेरावली चित्रकला प्रमुखत: शुभ अवसरों पर लोगों द्वारा अपने घरों में उकेरी जाती है। इस कला का शुभारंभ सन् 1657 से माना जाता है और यह कला ग्वालियर के मोतीमहल में आज भी चित्रित है, जिसे सन् 1757 ईसवी में चित्रित किया गया था।

 

 

खुले वाहन में जन दर्शन करने पहुँचे प्रधानमंत्री

 

प्रधानमंत्री मोदी ने खुले वाहन पर सवार होकर संगीत एवं कला की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर के मेला मैदान में प्रवेश किया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए जन दर्शन के दौरान कार्यक्रम में भारी संख्या में मौजूद जनसमूह ने करतल ध्वनि और नारे लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।प्रधानमंत्री के साथ जीप पर मुख्यमंत्री चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे।

 

 

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वीरेन्द्र कुमार व ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्य सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्र, गोपाल भार्गव, तुलसीराम सिलावट, यशोधरा राजे सिंधिया, राजेन्द्र शुक्ला, प्रभुराम चौधरी, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, अरविंद भदौरिया, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भारत सिंह कुशवाह, सांसदगण विवेक नारायण शेजवलकर, संध्या राय और के.पी. सिंह यादव उपस्थित थे।

MadhyaBharat 2 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.