Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
ट्रेन की चपेट में आने से तीरंदाजी कोच के दोनों पैर कटे
narmadapuram, archery coach ,hit by train

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से तीरंदाजी कोच के दोनों पैर कट गए। वे तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए खरगोन से नर्मदापुरम टीम लेकर आए थे। इस दौरान ओवरनाइट एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते वक्त उनका पैर फिसल गया और उनके दोनों पैर कट गए। तीरंदाजी कोच को गंभीर हालत में शहर के नर्मदा अपना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार खरगोन के मोहम्मदपुर तहसील गोगांव निवासी तीरंदाजी कोच मुसर्लिन शेख पुत्र गुलाम हुसैन मोहम्मद राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए टीम लेकर खरगोन से नर्मदापुरम आए थे। सोमवार रात कोच ओवरनाइट एक्सप्रेस से टीम के साथ नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन से बैग उतारते समय उनका पैर फिसल गया, जिसके कारण वो प्लेटफार्म से नीचे गिर गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनके दोनों पैर कट गए। आरपीएफ के जवानों की मदद से उन्हें शहर के नर्मदा अपना अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

 

MadhyaBharat 10 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.