Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस की सरकार बनने पर विश्व आदिवासी दिवस अवकाश और बैकलॉग के पदों की भर्ती करेगी: कमलनाथ
bhopal, Congress government,Kamal Nath

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज गुरुवार को मण्डला जिले में अभा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश सभा में शामिल हुए। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मप्र में बेरोजगारी का हाल बहुत बुरा हो चुका है। प्रदेश की भाजपा सरकार आज युवाओं की सुध लेने को तैयार नहीं है। प्रदेश भ्रष्टाचार में नंबर वन है। भ्रष्टाचार का हाल यह है कि प्रदेश का हर नागरिक या तो भ्रष्टाचार का गवाह है या फिर भ्रष्टाचार का शिकार है। शिवराज सिंह चौहान ने कमीशन दो और काम लो वाला एक सिस्टम प्रदेश में विकसित कर दिया है। प्रदेश में बीज और खाद के लिए भटकता हुआ किसान शिवराज सिंह चौहान के कुशासन का सबसे बड़ा उदाहरण है।

 

 

कमलनाथ ने कहा कि चुनाव में केवल 32 दिन बचे हैं, 17 नवंबर को मतदान होना है। यह केवल एक उम्मीदवार या एक व्यक्ति का चुनाव नहीं है, ना ही यह केवल एक पार्टी का चुनाव है। यह मध्य प्रदेश और विशेष रूप से मंडला के भविष्य का चुनाव है। मैं आपको बता देना चाहता हूं कि अगर प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहेगा, तो मंडला का भी भविष्य सुरक्षित रहेगा और मंडला का भविष्य सुरक्षित रहेगा तो यहां के युवाओं का भी भविष्य सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि आपको याद रखना है कि आपको अपना भविष्य सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी खुद उठानी है और 17 तारीख को जब आप बटन दबाए तो आपका वोट केवल कांग्रेस को जाए।

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज ने 18 साल राज किया लेकिन उनके पास कोई उपलब्धि नहीं

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में 18 साल से राज कर रहे हैं। लेकिन फिर भी इनके पास बताने के लिए आज कोई उपलब्धि नहीं है। हमारी सरकार 2018 में बनी थी हमने 15 महीने सरकार चलाई जिसमें हमने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया था। मैं आज शिवराज सिंह जी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अपने 18 साल में दिया क्या है?

MadhyaBharat 12 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.