Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
राजगढ़ के दो श्रद्धालुओं को कार चालक ने रौंदा
rajgarh, Car driver crushed, devotees of Rajgarh

उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी के समीप प्रशांति धाम के सामने अज्ञात कार दो श्रद्धालुओं को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

राजगढ़ के ग्राम बरखेड़ी के रहने वाले श्रद्धालु राजू पुत्र शिवनारायण प्रजापत उम्र 35 साल और उसके चाचा रमेश प्रजापत त्रिवेणी घाट पर स्नान, शनि मंदिर एवं महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। ट्रेन से उतरने के बाद वे सीधे इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी घाट पर स्नान के लिए पहुंचेन । यहां स्नान और दर्शन के बाद पैदल ही महाकाल दर्शन के लिए जा रहे थे।

 

इसी दौरान प्रशांति धाम के सामने अज्ञात कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रौंद दिया। राहगीरों एवं ग्रामीणों ने एंबुलेंस एवं डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस में गंभीर अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर्स ने राजू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के उज्जैन आने के बाद उनकी मौजूदगी में पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

MadhyaBharat 14 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.