Since: 23-09-2009
ग्वालियर। मौसम में ठंडक होने के बाद भी डेंगू का डंक कमजोर होने का नाम नहीं ले रहा है। यही कारण है कि बुधवार को 171 लोगों की जांच में 51 संक्रमित पाए गए। जिसमें 14 मरीज ग्वालियर जिले के बताए गए जबकि 37 मामले दीगर जिलों के बताए जा रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू के 876 मामले प्रकाश में आ चुके हैं। जिसमें 490 मामले ग्वालियर जिले के हैं, इसमें 40 फीसद बच्चे डेंगू की चपेट में आना बताया गया है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.विनोद कुमार दोनेरिया ने बुधवार को बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सर्वे के साथ जनजागृति फैलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग भी सावधानी और सुरक्षा बढ़ाए और अपने बच्चों को मच्छर जनित रोग की चपेट में आने से बचाएं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |