Since: 23-09-2009

  Latest News :
संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   मुंबई में INDIA CHEM 2026 का भव्य शुभारंभ, देश का केमिकल बाजार दोगुना, MP में 50 हजार करोड़ का पेट्रोकेमिकल हब बन रहा.   *CCO की \'सुविकल्प\' पहल को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड 2026, बंद खदानों को बना रही उत्पादक संपत्ति.   ऊपर सोलर पैनल, नीचे लहलहाएगी फसल, 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया शुभारंभ.   विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   मुख्यमंत्री ने आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला से की भेंट, सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव.   केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं मध्यप्रदेश के विकास को गति : CM डॉ. मोहन यादव.   ग्वालियर हादसे में 16 मौतें प्रशासनिक विफलता, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार - जीतू पटवारी*.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज तीसरा दिन, सिंदूरिया से तराना तक पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह*.   जन विश्वास अभियान: फील्ड में ही दिखें सभी अधिकारी, CM डॉ. मोहन यादव किसी भी जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण.   रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में SIT जांच, CM ने दिए आदेश.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.   अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान हमारा सामूहिक दायित्व, विकसित भारत में युवा-महिला भागीदारी जरूरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु.   अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति, नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनाएं योजना - सीएम साय.   विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, बिलाईगढ़ के राजशाही दशहरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 5 बड़ी घोषणाएं.   जशपुर में सड़क नेटवर्क को मिल रही नई मजबूती.  
विस्फोटक सामग्रियों सहित दो नक्सली सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
sukma, Police arrested, two Naxalite

सुकमा।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्रान्तर्गत से दो नक्सली सहयोगियों को विस्फोटक सामाग्रियों का परिवहन करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों नक्सली सहयोगी चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ग्राम दुलेड़ के निवासी है। कार्रवाई में जिला बल एवं 131, 226 वाहिनी सीआरपीएफ शामिल रही।

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस लगातार जगह-जगह पर कार्रवाई कर रही है। जिसके तहत हर आने जाने पर वाले लोगों पर नजर आ रही है ,जिसकी वजह से पुलिस को लगातार सफलता हाथ लग रही है। जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्रान्तर्गत कैम्प बुरकापाल से जिला बल एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दोरनापाल–जगरगुण्डा मुख्यमार्ग पर मोबाईल चेक पोस्ट ड्यूटी हेतु रवाना हुये थे।अभियान के दौरान कैम्प बुरकापाल के सामने मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान दोरनापाल से चिंतलनार की ओर जा रही 01 पिकअप वाहन को रोका गया। जिसमें बैठे सवारियों के सामानों की चेकिंग करने हेतु वाहन से उतार रहे थे कि 02 व्यक्ति थैला पकड़े हुए वाहन से कूदकर भगने लगे, जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम मड़कम नरेश पिता मड़कम आयता, उम्र 30 वर्ष, निवासी दुलेड़ पटेलपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा व सुखराम यादव पिता लेखन यादव, उम्र 35 वर्ष निवासी दुलेड़ यादवपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा का होना बताया गया तथा पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछने पर संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों के थैले की चेकिंग करने पर स्टील वॉल 04 पैकेट (800 नग ), मशीन स्कू 32 नंबर 02 पैकेट, ( 12 बॉक्स 1200 नग ), मशीन स्क्रू 25 नंबर 02 पैकेट (06 बॉक्स 1200 नग ). 04 यूएसबी स्मार्ट एडाप्टर चार्जर 01 नग, प्लास्टिक लेवलिंग पाईप 02 बंडल, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 03 नग, नान इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 04 नग, कोर्डेक्स वायर लगभग 10 मीटर, 09 जिलेटिन रॉड 04 नग मिला।

कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में नक्सली सहयोगी का कार्य करना तथा बड़े नक्सली कमाण्डरों के कहने पर विस्फोटक सामग्रियों का परिवहन करना बताया गया। दोनों आरोपितों के विरूद्ध थाना चिंतागुफा में अपराध कमांक 11/ 2023 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

MadhyaBharat 21 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.