Since: 23-09-2009

  Latest News :
पिछले 10 वर्षों में नारियल फाइबर उत्पादों के निर्यात में 305 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.   समुद्री क्षेत्र को लेकर जागरूकता, अंतरसंचालनीयता और समुद्री सहयोग को मजबूत करना एक स्थिर और नियम-आधारित समुद्री व्यवस्था की कुंजी है: राजनाथ सिंह.   केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का राज्यों को संदेश- पराली जलाने की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर उतरें, अब समय बहुत कम.   आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए.   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया.   शिवराज ने विपक्ष पर साधा निशाना कहा कांग्रेस परजीवी पार्टी.   बैंक अधिकारी बनकर पेंशन कार्ड अपडेट एवं टैक्स में छूट का झांसा देकर सेवानिवृत्त कर्मचारी से 6 लाख रूपए की हुई थी ठगी.   नरोत्तम मिश्रा की प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात फिर शुरू हुई सियासी हलचल.   सुरखी विधानसभा में विकास की नई इबारत, 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात.   अर्बन कॉन्क्लेव में अर्बन चैलेंज फंड की परियोजनाओं को मिलेगा नया आयाम.   पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सिंधिया को घेरा, 400 कमरों के महल में रहने वाला गरीब !.   रोहित सिसोनिया को रायसेन कलेक्टर बनाए जाने पर विपक्ष ने सरकार को घेरा.   विकास अनुज्ञा निरस्त होने पर CGRERA की बड़ी कार्रवाई, बिलासपुर की \'सौराष्ट्र\' रियल एस्टेट परियोजना का रेरा पंजीयन निरस्त.   जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड.   किसानों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को गन्ना भेंटकर किया अभिनंदन.   मुख्यमंत्री साय ने की मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन की उच्चस्तरीय समीक्षा.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.  
मनीष कुंजाम निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव आआपा के उम्मीदवार का नामांकन निरस्त
sukma, Manish Kunjam , AAP candidate

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोन्टा विधानसभा से सीपीआई उम्मीदवार मनीष कुंजाम अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। क्योंकि सीपीआई को राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता खत्म होने से चुनाव आयोग की प्रक्रिया पूरी नहीं करने की वजह से मनीष कुंजाम को इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ेगा।

मनीष कुंजाम ने कहा कि चुनाव चिन्ह से कोई फर्क नहीं पड़ता है, जीत हमारी होगी। मनीष कुंजाम ने कहा हम लोगों से तकनीकी गलती हुई है। छत्तीसगढ़ में होने वाले प्रथम चरण में 11 उम्मीदवारों ने हमारी पार्टी से नामांकन दाखिल किए थे, किसी को भी पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटन नहीं होगा। सभी जगह से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित होगा। वही बता दें कि चुनाव के जानकारों की मानें तो मनीष कुंजाम पार्टी के बड़े लीडर उन्हें चुनाव चिन्ह से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं निर्वाचन का संचालन नियम, 1961 कानूनी नियम और आदेश प्रारूप 4 नियम 8 के अनुसार विधिमान्यता: नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की सूची में कोन्टा -90 निर्वाचन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य के लिए निर्वाचन अभ्यर्थियों की सूची में मनीष कुंजाम कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार बताया जा रहा है, लेकिन 23 अक्टूबर को अंतिम सूची जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी होगा। तब स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि उन्हें कौनसा चुनाव चिन्ह आवंटित होगा।

 

बी फार्म नहीं भरने से नामांकन हुआ निरस्त

 

आआपा उम्मीदवार के रूप में कवासी कुमार सुरेश का नामांकन निर्देशन पत्र जमा किए थे। आआपा के द्वारा अभी फॉर्म नहीं दिए जाने से कवासी कुमार सुरेश का नामांकन निर्देशन पत्र निरस्त हुआ। कवासी कुमार सुरेश ने बताया कि पार्टी की तरफ से नामांकन भरने के लिए निर्देश दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने फॉर्म लेकर फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया किया गया था और पार्टी की ही तरफ से कहा गया था एक-दो दिन के अंदर ही बी फार्म दे देने की बात कही गई थी, जिसके आधार पर हम लोग सारी तैयारी कर फॉर्म भर दिए। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी की तरफ से फॉर्म मिलता तो नामांकन निरस्त नहीं होता। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के लिए हमारे कार्यकर्ता पूरी तैयारी में जुटे हुए थे लेकिन अभी भी हम लोग हताश नहीं है, लेकिन हमारी पार्टी यहां चुनाव नहीं लड़ रही, इसलिए हमारे सभी कार्यकर्ता बस्तर संभाग के अन्य विधानसभा सीट में जाकर हमारे पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

MadhyaBharat 22 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.