Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
चुनाव में अन्याय रूपी रावण के वध को तैयार है शक्तिस्वरूपा मातृशक्ति: प्रहलाद पटेल
mandla, Shakti Swarupa Matri Shakti , Prahlad Patel

मंडला। आजादी के बाद से कांग्रेसियों ने जनता के साथ कैसा व्यवहार किया है, ये शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। इस चुनाव में भी बहुरूपिये कांग्रेसी वादों की लिस्ट लेकर आ रहे हैं, लेकिन पहले इनसे पुराना हिसाब मांगना होगा। कांग्रेस ने 15 महीने की सरकार में क्या किया, इस पर बहुत अच्छे से विचार करने के बाद फैसला लेना होगा। कांग्रेस के सामने रावण का अहंकार भी कहीं नहीं टिकता। लेकिन इस चुनाव में हमारी शक्तिस्वरूपा मातृशक्ति अन्याय के रावण का वध करने तत्पर है। यह बात केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मंडला जिले की बिछिया विधानसभा के ग्राम लफरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इसके उपरांत पटेल ने सिवनी जिले के लखनादौन में भी जनसभा को संबोधित किया।

 

आदिवासियों ने दुनिया को दिया ही है, लिया कुछ नहीं

 

केन्द्रीय मंत्री पटेल ने आदिवासियों के धैर्य एवं साहस को प्रणाम करते हुए कहा कि आदिवासियों का चरित्र कभी लालच और वैमनस्यता के आसपास भी नहीं रहा। उन्होंने हमेशा दुनिया को दिया है, लिया कभी कुछ नहीं। पटेल ने कहा कि आज एक बार फिर से इतिहास स्वयं को दोहरा रहा है। आदिवासियों के भोजन को गरीबों का खाना कहकर तिरस्कार करने वाले अब फिर से उसी खाने के लिए आदिवासियों पर आश्रित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि श्री अन्न (कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा) को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में प्रतिष्ठित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे आदिवासियों की जीवन शैली को वैज्ञानिक शोधों के आधार पर भी सर्वोत्तम माना गया है, ये हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

 

विकास की दोगुनी रफ्तार के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी

पटेल ने कहा कि भाजपा को वोट इसलिए चाहिए कि जिन लोगों के सिरों पर अभी प्रधानमंत्री आवास की छत नहीं है, उन्हें छत दी जा सके। जिन गांवों और घरों में पानी नहीं पहुंच सका है, वहां पानी पहुंचाया जा सके। जिन माताओं-बहनों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन नहीं मिला है, उन्हें गैस दी जा सके। पटेल ने कहा कि हम डबल इंजन की सरकार इसलिए चाहते हैं ताकि विकास की रफ्तार दोगुनी हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर विजय आनंद न केवल पढ़े-लिखे हैं, बल्कि जनता की सेवा में समर्पित भी हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. आनंद ने कोरोना काल में किस तरह से मरीजों की सेवा की थी और उनके जीवन को बचाया था। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आपका एक सही चुनाव आपके और आपकी पीढ़ियों के भविष्य पर प्रभाव डाल सकता है।

भाजपा में शामिल हुए युवा

कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा के दौरान केन्द्रीय मंत्री पटेल की उपस्थिति में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन युवाओं में राजा केवट, सुनील केवट, संतोष मरकाम, अंचल केवट, गोविंद केवट, लच्छी केवट, सौरव केवट, सुनील केवट, अंचल केवट एवं दुर्गेश नंदा आदि शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री पटेल ने सभी नए साथियों का पार्टी में स्वागत कर बधाई दी।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, मंडला के विधायक देवसिंह सैय्याम, विधानसभा संयोजक नानवानी, महामंत्री व विधानसभा प्रभारी उमेश ठाकुर, आलोक दीक्षित, नीरज पटेल, पार्टी कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

MadhyaBharat 23 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.