Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
कांग्रेस की विचारधारा देश विरोधी धर्म विरोधी और जनता विरोधी: सिंधिया
shivpuri,ideology of Congress, Scindia

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करीब दो सप्ताह से भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जाकर चुनावी रणनीति बनाकर उन्हें एकजुट होकर कार्य करने की बात कह रहे हैं। शुक्रवार को सिंधिया ने बेरड़, सुभाषपुरा मुंडेरी, पोहरी और सतनबाड़ा मंडल के साथ- साथ ग्वालियर स्थित भगत सिंह, दीन दयाल मंडल, वीर सावरकर, आचार्य रामकृष्ण परमहंस तथा महाराणा प्रताप मंडल को मिलाकर कुल 9 मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनके साथ चुनावी रणनीति बनाई।

कांग्रेस ने नहीं किया विकास का एक भी काम

 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश पर दशकों तक राज किया पर विकास का एक भी काम नहीं किया। सड़कों के हाल बेहाल थे और बिजली तो सिर्फ दो-तीन घंटों के लिए ही आती थी, कांग्रेस के काल को जनता कभी भूल नहीं सकती। उस समय जनता को कोई सुविधा नहीं मिलती थी।

 

कांग्रेस के नेताओं पर भरोसा नहीं किया जा सकता

 

सिंधिया ने कहा क जिस पार्टी के वरिष्ठ नेता एक दूसरे के कपडे फाड़ने की बात कर रहो हों और अपशब्द सुनने की पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी देते हों उनका भरोसा नहीं किया जा सकता। अगर यह गलती से भी सत्ता में आ गए तो जनता का क्या हाल करेंगे। इसीलिए भाजपा की यह लड़ाई किसी पार्टी के खिलाफ नहीं एक विचारधारा के खिलाफ है। कांग्रेस की विचारधारा देश विरोधी है, धर्म विरोधी है और जनता विरोधी है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं तो मुमकिन है

 

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मेहनत है कि आज प्रदेश में हर सुविधा उपलब्ध है। सड़क, पानी, बिजली हर सुविधा अब लोगों के घर तक पहुंचती है। जितनी मेहनत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी काम करते हैं, उतनी मेहनत से हमें भी काम करने की जरुरत है ,ताकि हम प्रदेश के घर-घर में कमल का फूल खिला सकें।

 

कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल

 

कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए सिंधिया ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया जैसे नेताओं का उदाहरण देकर उनका मनोबल बढ़ाया। सिंधिया ने कहा कि हमारे संस्थापकों के दिखाए हुए पथ पर चलते हुए हमें आगे बढ़ना होगा और चुनाव में जीत दिलाना होगी। सिंधिया ने महिला कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा और कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को बूथ की रक्षा करनी है।

MadhyaBharat 27 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.