Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मप्र बड़े बदलाव के लिए तैयार: प्रियंका वाड्रा
damoh, Madhya Pradesh , Priyanka Vadra

दमोह। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में कई वर्षों से भाजपा की सरकार है, लेकिन क्या प्रदेश की जनता के जीवन में तरक्की हुई? क्या रोज़गार मिले हैं ? क्या महंगाई घटी है? नहीं, तो भाजपा की सरकार जनता के लिए क्या कर रही है? देश और प्रदेश की सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही है, उसमें मिडिल क्लास, गरीबों के लिए, किसानों के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश बड़े बदलाव के लिए तैयार है। 225 महीने के शासन में 250 घोटाले करने वाली भाजपा सरकार जा रही है। भारी बहुमत से कांग्रेस आ रही है।

 

 

 

प्रियंका शनिवार को मप्र के प्रवास के दौरान दमोह में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने सभा में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज नेता धर्म की बातें करते हैं, काम की नहीं, इससे जनता का ही नुकसान होता है। कुछ हटके बोलना चाहती हूं। किसानों को कोई राहत नहीं मिली। मनरेगा को कमजोर बना दिया। किसानों को कोई राहत नहीं मिली। ऐसा कानून लाए, जिसका लाभ नहीं मिला। महंगाई बढ़ती जा रही है। आज हर चीज पर जीएसटी लगा दी।

 

 

उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी लाकर छोटे दुकानदारों की कमर तोड़ दी। कोरोना में हमारे देश में किसी को राहत नहीं मिली, जबकि बाकी देशों में दुकानदारों को राहत दी गई। बच्चों की किताबें, यूनिफॉर्म, इलाज, सीमेंट हर चीज पर जीएसटी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि हम कह रहे हैं कि जातिगत जनगणना करो। बिहार में जातिगत जनगणना की गई है। वहां 84 फीसदी जनता एससी, एसटी और ओबीसी है, लेकिन अगर आप नौकरियों में बड़े-बड़े पदों को देखेंगे तो इन समुदायों का प्रतिनिधित्व क्या है? आप पाएंगे कि उतना प्रतिनिधित्व नहीं है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि ये लोग कहते हैं कि ओल्ड पेंशन और किसानों के कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं। एक तरफ बेरोजगारी है तो दूसरी ओर महंगाई। मनरेगा को कमजोर बना दिया गया है। पेट्रोल, डीजल, खाद महंगा कर किसानों की कमर तोड़ दी। इससे रोजगार के जरिए बंद हो गए। महंगाई बढ़ती चली गई। मध्यप्रदेश में रोजगार के मौके बेहद कम हैं, इसलिए यहां पलायन बहुत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले लाड़ली स्कीम क्यों? चुनाव के समय कह दिया कि लो लाड़ली स्कीम ले लो। कांग्रेस ने महिलाओं को आरक्षण दिया, इसलिए आज गांव-गांव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व है। जब तक आप नहीं जागेंगे, आप इस सरकार से सवाल नहीं पूछेंगे, तब तक कुछ नहीं बदलेगा।

 

 

उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरते हुए कहा कि पिछले चुनाव की घोषणाएं इन्होंने पूरी कीं? 2018 में कहा था कि लाखों रोजगार देंगे? नेता समझ गया है कि चुनाव के समय खोखली घोषणाएं, जाति और धर्म की बात कर लो। नैया पार हो जाएगी, काम करने की जरूरत नहीं है। काम की बात नहीं करते, इसीलिए धर्म की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल में पुराना पेंशन मिल रहा है। इन प्रदेशों में महिलाओं को भी पैसे मिल रहे हैं। हम जो गारंटी दे रहे हैं, वो इन प्रदेशों में देख सकते हैं। कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ रही है।

 

सभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड पैकेज का बुंदेलखंड में लाभ नहीं मिला। हमें बेरोजगारी दूर करने से पहले भाजपा के नेताओं को बेरोजगार बनाना है। यह मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। शिवराज ने 22 हजार घोषणाएं की हैं। झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है।

MadhyaBharat 28 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.