Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शिवराज सिंह ने बुधनी से दाखिल किया नामांकन
sehore,Shivraj Singh ,filed nomination

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बुधनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन फार्म जमा किया, इसके पहले मुख्यमंत्री चौहान अपने गृहग्राम जैत पहुंचे और अपने कुलदेवताओं की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने नर्मदा मैया और सलकनपुर पहुँचकर माता बिजयासन देवी के दर्शन कर पूजा किया। तत्पश्चात रोड शो कर नामांकन भरने पहुचे।

 

नामाकंन फार्म जमा करने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आज अपनी जन्मभूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि, पुण्यभूमि की वो माटी जिसके आशीर्वाद से प्रदेश की जनता की सेवा का इतना काम कर पाया मैं आज वहाँ प्रणाम करने आया हूँ। अपने ग्रामवासियों की शुभकामनाएं और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आज मैं नामांकन फ़ॉर्म जमा करने जा रहा हूँ।

उन्होंने कहा बुधनी की जनता ही मेरा परिवार है, ये ही शिवराज हैं, यहाँ के नागरिकों ने मुझे हमेशा प्रेम और स्नेह दिया है, उनके आशीर्वाद से ही आज मैं इस मुकाम पर हूँ की प्रदेश की सेवा कर पा रहा हूँ। यहाँ का चुनाव जनता ही लड़ेगी मैं तो वोट डालने आऊँगा। उन्होंने कहा हमें अभी बहुत काम करना है, इसलिए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जरूरी है।

MadhyaBharat 30 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.