Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट तीन की मौत
damoh, Explosion, illegal firecracker factory

दमोह। शहर के बड़ा पुल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर में विस्फोट होने से फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में 10 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। बारूद की चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक के शरीर का आधा हिस्सा चीथड़ों में तब्दील हो गया। पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, शहर के बड़ा पुल क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे जोरदार धमाका हुआ। इससे तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 10 लोग गंभीर घायल हैं। मलबे में दबे लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी मिलते ही दमोह पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार तिवारी और कलेक्टर मयंक अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा पुलिस बल, प्रशासन, नगर पालिका का अमला घटनास्थल पर मौजूद है।

 

कलेक्टर मयंक अग्रवाल के मुताबिक करीब 13 लोगों को मलबे से निकाला गया है, जिनमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है। फैक्ट्री गैरकानूनी रूप से चल रही थी। जांच की जा रही है। साथ ही मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही हताहत लोगों को प्रशासनिक नियमानुसार मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।

MadhyaBharat 31 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.