Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
कांग्रेस की सरकार बनना सुनिश्चित सभी वादे होंगे पूरे-दिग्विजय सिंह
rajgarh,  Congress government, Digvijay Singh

राजगढ़। प्रदेश की जनता भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हटाने का मन बना चुकी है साथ ही कांग्रेस की सरकार बनना सुनिश्चित है, वचनपत्र में किए गए वादों को पूरा किया जाएगा। यह उद्गार पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शनिवार को ब्यावरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से जुटने का आव्हान किया। श्रीसिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, मध्यम वर्ग, व्यापारी वर्ग व समाज के सभी लोगों के साथ अन्याय किया है। भाजपा दावा करती है कि लोगों की आय बढ़ाई है जबकि इससे उलट मंहगाई के चलते लोगों का जीना मुहाल हुआ है। देश के हर वर्ग की बचत में भारी कमी आयी है, जिसे केन्द्र सरकार ने खुद स्वीकार किया है। उन्होंने वर्तमान विधायक रामचंद्र दांगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल बेहद अच्छा रहा है साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम दांगी ने अपने कार्यकाल में जनता की भरपूर सेवा की है। पूर्व सीएम सिंह ने कहा कि वचनपत्र में किए गए वादे हर वर्ग के लिए लाभप्रद है, जिसमें प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, किसानों से तीन रुपए प्रति किलो गोबर क्रय किया जाना, गौशालाओं का निर्माण, वृद्वावस्था पेंशन में वृद्वि सहित अन्य योजनाएं शामिल है। श्री सिंह ने कहा कि यदि भाजपा ने धनबल से सरकार ने गिराई होती तो सभी का दो लाख का कर्जा माफ हो चुका होता। कार्यक्रम के दौरान सुठालिया नगर पंचायत के दो पार्षदों सहित अन्य ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

MadhyaBharat 4 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.