Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अगले पांच साल तक मिलता रहेगा देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन : प्रधानमंत्री
ratlam, free ration , Prime Minister

रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां कहा कि भाजपा के प्रति मध्य प्रदेश में अटूट विश्वास रहा है। आज यह विश्वास और अधिक हो गया है जब भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। भाजपा ने भारत को विश्व का पांचवां आर्थिक दृष्टि से शक्तिशाली देश बना दिया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा समाप्त हो रही है। इसे पुन: पांच वर्ष के लिए बढ़ाया जाएगा ताकि गरीब तबके के लोग अपनी जरूरतें पूरी कर सकें। गरीबों को जो गारंटी मोदी देता है उसे वह पूरा भी करता है। इसलिए डबल इंजन की सरकार देश व समाज की आवश्यकता है। मध्य प्रदेश में फिर से दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएं, यही सभी से आग्रह है।

 

 

मोदी ने भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तीन दिसंबर को हमें विजय दिवस मनाना है। मिठाई के साथ ही रतलामी सेव भी खाई जाएगी, क्योंकि बिना रतलामी सेव के मिठाई का भी कोई स्वाद नहीं है। मध्य प्रदेश में भाजपा की आंधी चल रही है। जनता भाजपा के समर्थन में है। दिल्ली में बैठकर लोग हिसाब-किताब कर रहे हैं। वह गणित गड़बड़ा जाएगा। भाजपा को दो तिहाई बहुमत से भी अधिक सीटें मध्य प्रदेश में मिलेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा कि हर क्षेत्र में भाजपा सरकार ने विकास के द्वार खोले हैं। चंद्रमा पर झंडा गाड़ा है। विश्व में भारत की नई पहचान बनाई है जिसमें मध्य प्रदेश का भी बड़ा योगदान है। एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी एक बार फिर यह नारा सिद्ध करना है।

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा आप के परिवार के वर्तमान एवं बच्चों के भविष्य के लिए काम कर रही है। मध्य प्रदेश के मेरे भाई-बहनों मेरी गारंटी है आप का सपना ही मोदी का संकल्प है। इसलिए गरीब से गरीब परिवार को समर्थ बनाना भाजपा सरकार का मिशन है। भाजपा सरकार गरीब की हर चिंता समाधान करेगी, उनकी छोटी-छोटी जरूरत को पूरा करेगी।

 

उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस ही है जिसने आदिवासी राष्ट्रपति का विरोध किया था। भाजपा सरकार ने आदिवासी समुदाय को सम्मान दिलवाया। बिरसा मुंडा, टंट्या मामा, रानी कमलापति के नाम पर अनेक संस्थानों के नाम हैं। आदिवासी सशक्तीकरण के लिए भाजपा ने काम किया। देश में आदिवासी महिला राष्ट्रपति दी और भी अनेक कार्य किए। पूरे देश का आदिवासी समाज कांग्रेस से नाराज है उसे सजा देने के मूड में है।

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का मतलब हजारों करोड़ का घोटाला, कांग्रेस का मतलब राज्य को बीमार बनाने की गारंटी। आप जानते हैं कांग्रेस के दो नेता आपस में क्यो लड़ रहे हैं? वे सीएम की कुर्सी के लिए नहीं लड़ रहे उन्हें पता है कि उनकी दाल यहा गलने वाले नहीं इसलिए वे कुर्सी के लिए नहीं लड़ रहे हैं। यह जो अंदर कपड़ा फाड़ चल रहा है वे नेता अपने-अपने बेटों के लिए लड़ रहे हैं ताकि कांग्रेस पर कब्जा कर सकें। कांग्रेस सिर्फ परिवारवाद का परचम लहरा सकती है, मध्य प्रदेश का परचम लहराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। कांग्रेस की आपस की लड़ाई में हमें एक बात भूलनी नहीं है जहां कांग्रेस को मौका मिला उन्होंने जनता के कपड़े फाड़ दिए। इसलिए इनको अवसर देना बहुत बड़ा संकट होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता फिल्मी है, कांग्रेसियों के डायलग भी फिल्मी है, कांग्रेस की घोषणाएं भी फिल्मी है और जब किरदार फिल्मी है तब सीन भी फिल्मी होगा। दो नेता एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। अभी तो फिल्म का ट्रेलर है। ये अपने-अपने चेलों को बताते हैं एक बार अगर मौका मिल गया तो उसके बाद वो खुद के तो कपड़े फाड़ेंगे आपके भी फाड़ेंगे।

 

प्रारंभ में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया और संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि मोदीजी ने प्रदेश के विकास में और जनकल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ी। मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास का उन्होंने जिक्र किया तथा कहा कि वे हम सबको आशीर्वाद दें ताकि प्रदेश में कमल का फूल पुन: खिले और प्रदेश में भाजपा की सरकार बने।

MadhyaBharat 4 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.