Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रियंका वाड्रा बोलीं- अपने वोट का इस्तेमाल अर्जुन के तीर जैसे करें
dhar, Priyanka Vadra ,Arjun

धार/भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के चुनावी प्रचार के लिए सोमवार को धार जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र डही पहुंचीं। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आदिवासियों को साधने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि ‘अर्जुन अपनी नजर और ध्यान को केंद्रित कर तीर चलाते थे, इसी तरह अपने वोट को चलाओ। तीर सही लगने से आपका भविष्य मजबूत बन सकता है।’

प्रियंका ने धार जिले के कुक्षी के ग्राम डही में आयोजित सभा में दादी इंदिरा गांधी, नाना पं. जवाहरलाल नेहरू और पिता राजीव गांधी का जिक्र कर सभा की शुरुआत की। उन्होंने प्रारंभ में आदिवासियों और योद्धाओं को नमन करते हुए कहा कि ये पूज्य संत कमलदास जी, राजा देवी सिंह और बाबासाहेब की धरती है। इस पावन धरा पर आकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। सबसे ज्यादा गर्व इस बात पर है कि ये आपकी धरती है। आपके पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई लड़ी है। मैं इंदिरा गांधी की पोती हूं.. इसके बाद भीड़ ताली बजाने लगी तो प्रियंका ने कहा कि इसमें ताली बजाने की क्या जरूरत है।

प्रियंका ने आगे कहा कि प्रियंका ने कहा कि मैं इंदिरा जी की पोती हूं। उन्हें गुजरे हुए 30 साल से ज्यादा गुजर गए। फिर भी आप उन्हें याद करते हैं। क्योंकि, वे आपकी संस्कृति को समझती थीं। आपसे उनका रिश्ता राजनीति का नहीं, भावनाओं का था। पं. जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी ने भी आपकी आदिवासी संस्कृति और परंपरा का आदर किया है।

उन्होंने कहा कि आप सभी में से हर एक को सोचना चाहिए कि सरकार आपके लिए क्या कर रही है? आपको देखना होगा कि ये घोषणाएं खोखली तो नहीं हैं? अगर पुरानी पेंशन देने के लिए पैसे नहीं हैं तो उद्योगपतियों के पैसे क्यों माफ किये जा रहे हैं। यहां से पलायन करने वाले लोगों से पूछो कि कांग्रेस की सरकारें क्या कर रही हैं।

प्रियंका ने लाड़ली बहना योजना पर तंज कसते हुए कहा कि ये चुनाव से पहले क्यों शुरू की गई, क्या पहले महिलाएं संकट में नहीं थीं? इन्होंने कुछ दिन पहले कहा कि हमने महिलाओं के लिए बिल पास किए हैं। ये बिल पास होने के 10 साल बाद लागू होगा। हम कहते हैं कि अभी लागू करो। वहीं, उन्होंने जातिगत जनगणना के फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि जातियों की संख्या पता चलने के बाद हम इनकी मदद करेंगे।

उन्होंने आदिवासियों से कहा कि आपके साथ कितना अपमान होता है। उस पीड़ित आदिवासी के मुख्यमंत्री ने पैर धोए। आरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें होती लेकिन हकीकत क्या है। आप फिर से इन्हें मौका देना चाहते हैं कि ताकि आप पर अत्याचार बढ़ सके। राइट टू प्राइवेसी से हमें महरूम किया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वायरल वीडियो को लेकर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि अपनी जागरूकता के आधार पर वोट दो। आप भाजपा के एक-एक नेता को अहसास दिलाओ कि जब तक ये आपकी संपत्ति आपको वापस नहीं दिलाते, तब आप मंच पर उन्हें खड़े नहीं होने देंगे। ये तीर अगर सही लगा तो आपका भविष्य मजबूत बन सकेगा।

प्रियंका ने कहा कि जो गैस सिलेंडर पहले 400 रुपये में मिलता था, उसे 1200 का कर दिया। अब जब चुनाव आए तो दो महीने पहले 400 रुपये कम कर दिया। दो महीने पहले कर सकते थे तो इतने सालों से क्यों नहीं किया। मध्यप्रदेश सरकार ने 22 हजार घोषणाएं की हैं। 22 भी पूरी नहीं कीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पर मुझे गर्व है। जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, उन प्रदेशों में देश-प्रदेश की संपत्ति यानी आपका पैसा आपसे छीनकर बड़े उद्योगपतियों को दिया गया।

MadhyaBharat 6 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.