Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
khargon, JP Nadda ,targeted Congress

खरगोन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा का शासन अपने 20 वर्ष पूरे कर रहा है। एक नई पीढ़ी एक नया युग जिसने कांग्रेस का शासन नहीं देखा, उसे भी बताना आवश्यक है कि 2003 के पहले प्रदेश की हालत क्या थी। हमने हर क्षेत्र में विकास करके इस लंबे विकास के सफर को तय किया है। अब मध्य प्रदेश में अंधेरा नहीं है, बल्कि विकास का उजाला ही उजाला है। मध्य प्रदेश अब बीमारू नहीं, बल्कि अग्रणी राज्य की श्रेणी में खड़ा है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा मंगलवार को खरगोन जिले के बड़वाह में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में, महिलाओं के स्थिति में, बच्चों की स्थिति में, शिक्षा में, किसानों के क्षेत्र में आज अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा है। कांग्रेस की सरकार जहां-जहां जब-जब आई है तब तक भ्रष्टाचार, अनाचार और अत्याचार रहा है। जहां कांग्रेस रहेगी, वहां यह सब कुछ रहेगा। भाजपा जहां होगी वहां विकास होगा। वहां लोगों के हित में काम होगा। वहां महिलाओं का सशक्तीकरण होगा। वहां युवाओं को ताकत दी जाएगी। वहां किसान सशक्त होगा। कांग्रेस का नाम ही विकास को रोकना है। कांग्रेस बस परिवारवाद और वंशवाद को बढ़ावा देती है।

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने तीनों लोकों में घोटाला किया। कांग्रेस ने पहले पानी में पनडुब्बी का घोटाला किया। हवा में अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला और पाताल में कोयला घोटाला किया। कॉमनवेल्थ गेम और मनरेगा घोटाला भी सामने आया। कांग्रेस का यही चरित्र है। उन्होंने कहा कि मघ्य प्रदेश में 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने घोटाले ही घोटाले किए। प्रदेश में कमलनाथ और कांग्रेस ने दस दिन में किसानों की कर्ज माफी की बात कही थी, लेकिन 11 लाख 97 हजार किसानों को डिफाल्टर घोषित कर दिया। 4100 करोड़ का इरिगेशन घोटाला। कमलनाथ के ओएसडी के घर से करोड़ों रुपया मिला था। सिंचाई परियोजना में 877 करोड़ का घोटाला सामने आया। छात्रवृति घोटाला, रेत माफिया का घोटाला, 350 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी। कमलनाथ के भांजे और भतीजे ने घोटाला किया।

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नौ साल में पूरे देश की तकदीर और तस्वीर बदल दी है। देश आज पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया। 2024 में आप फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे तो 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर आ जाएगी। दवाइयों के क्षेत्र में भारत आज दुनिया को 168 प्रतिशत ज्यादा दवाई बेच रहा है। सबसे सस्ती दवाई और सबसे अच्छी दवाई आज भारत की हो गई है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हम नंबर तीन बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि देश में 80 करोड़ लोगों को आने वाले पांच साल तक और मुफ्त राशन मिलेगा। मध्य प्रदेश में 5 करोड़ 10 लाख लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में जहां 4 करोड़ घर बने वहीं, 47 लाख घर मध्य प्रदेश में बने हैं। खरगोन में 1 लाख 23 हजार परिवारों को इसका फायदा मिला। 42 लाख गैस सिलेंडर का लाभ प्रदेश की महिलाओं को उज्ज्वला योजना से मिल रहा है। 42 लाख बेटिया लखपति बन गई और 1 करोड़ 31 लाख बहनों के खाते में हर महीने 1250 रुपए आ रहे। यह भाजपा का महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कदम है। स्वच्छता अभियान के तहत प्रदेश में 73 लाख परिवारों को शौचालयों का फायदा मिला। 11 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का फायदा मिल रहा है।

नड्डा ने कहा कि प्रदेश में 2003 में जो प्रति व्यक्ति आमदनी थी आज 2023 में भाजपा सरकार में 10 गुना प्रति व्यक्ति आय बढ़ गई है। नड्डा ने खरगोन जिले के ही महेश्वर में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपसे 15 महीने में कमलनाथ ने धोखा किया है। इस बार कांग्रेस को जवाब देने का मौका आ गया है। 2003 से पहले अमावस्या जैसा अंधेरा था, लेकिन अब बीस सालों में भाजपा की सरकार में पूर्णिमा जैसा उजाला है।

MadhyaBharat 7 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.