Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस स्वयं में समस्या और भाजपा समाधानः योगी आदित्यनाथ
bhopal, Congress , Yogi Adityanath

भोपाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस स्वयं में एक समस्या है तो भाजपा समाधान। हम समस्याओं पर नहीं उसका समाधान निकाल कर विकास की राह में आगे बढ़ते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पन्ना जिले के अजयगढ़ में भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों की सरकार बनती है तो अच्छा काम होता है और विकास ही विकास होता है। जब खराब सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार होता है, लोगों पर अत्याचार होता है। कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।

कांग्रेस मध्य प्रदेश को पहचान नहीं दिला पाई

योगी ने कहा कि कांग्रेस का मध्य प्रदेश में कई साल राज रहा, लेकिन मध्य प्रदेश को पहचान नहीं दिला पाई। भाजपा की सरकार ने बीस साल में प्रदेश को अग्रणी राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। कांग्रेस के जमाने में किसी ने नहीं सोचा होगा कि पन्ना में भी मेडिकल कॉलेज होगा, लेकिन आज है। अगर जनप्रतिनिधि अच्छा होगा और सरकार अच्छे लोगों की होगी तो विकास को कोई नहीं रोक सकता। लाडली बहना योजना ने नई लहर देश में पैदा कर दी है। पहले लोग बीमार होते थे तो सब कुछ बिक जाता था, लेकिन आज पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है।

राहुल गांधी को हार का अहसास हो गया

उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले से पहले सेमीफाइनल के चुनाव में राहुल गांधी को यह अहसास हो गया कि कांग्रेस बुरी तरह से हार रही है, इसलिए मैदान छोड़ कर भाग गये हैं। अच्छी बात है कि संकट के समय कांग्रेस के नेता केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। केदारनाथ, काशी विश्वनाथ की पूरी तस्वीर अब मोदी के राज में बदल चुकी है। डबल इंजन की सरकार ने इस काम को तेज गति से किया है।

हमारा और आपका रिश्ता करीब का

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों बुंदेलखंड आदि इलाका उत्तर प्रदेश से काफी करीब है। हमारा और आपका रिश्ता भी करीब है। चाहे रिश्तेदारी की बात हो या स्वास्थ्य, रोजगार के लिए आना-जाना लगा रहता है। उत्तर प्रदेश में 6 साल में हर क्षेत्र में विकास हुआ। उसका लाभ यहां की जनता को भी होता है।

गैस सिलेंडर के लिए लोगों को खाना पड़ता था डंडा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में सालों तक राज करने के बाद शौचालय तक नहीं दे पाई, गैस कनेक्शन तक नहीं दे पाई। लोगों को रहने के लिए आवास तक नहीं दे पाई। कांग्रेस राज में तो त्योहारों के सीजन में सिलेंडर के लिए लोगों को पुलिस का डंडा तक खाना पड़ता था। आज प्रधानमंत्री मोदी के राज में जब चाहो सिलेंडर लिया जा सकता है।

योगी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। अयोध्या में 11 नवंबर को दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उस दिन भगवान के सामने एक दीया जलाकर बस कांग्रेस से मुक्ति पाना है और भाजपा को चुनावों में प्रचंड बहुमत से जिताकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. शिशुपाल यादव और निवाडी से प्रत्याशी अनिल जैन के समर्थन में भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद कांग्रेस की देन है। नक्सलवाद और उग्रवाद कांग्रेस की देन रही है। कांग्रेस ने हमेशा विकास को रोकने का काम किया है।

MadhyaBharat 8 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.