Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
राम के अस्तित्व को नकारने वाले कांग्रेसी आज मंदिर-मंदिर भटक रहे हैं: स्मृति ईरानी
katni, Congressmen , Smriti Irani

कटनी/छिंदवाड़ा। भाजपा धर्म औऱ धैर्य की पार्टी है। जो कांग्रेस प्रभु श्री राम के अस्तित्व को नकारती रही है, आज उसी कांग्रेस के नेता मंदिर मंदिर भटक रहे हैं। इसी कांग्रेस की सरकार ने अदालत में हलफनामा देकर राम के अस्तित्व को नकारा था, अब देश और मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस को नकारने के लिए तैयार है। कांग्रेस हमारा मजाक उड़ाती थी, कहती थी मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे। हम मंदिर भी बना रहे हैं और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी की तारीख भी बता दी है। आप विधानसभा चुनाव में कमल का बटन दबाएं, भाजपा को जिताएं और फिर रामलला के दर्शन के लिए जाएं।

यह बात केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कटनी के बरही और छिंदवाडा के चौरई में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कोरोना संकट में देश का जिस कुशलता के साथ नेतृत्व किया, वह एक मिसाल है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से जब हमारे वैज्ञानिकों ने दो-दो वेक्सीन बनाई, तो कांग्रेस ने उसकी भी आलोचना की। कांग्रेस के लोगों ने उसे ’ मोदी की वैक्सीन’ बताकर देश की जनता को भ्रमित किया। लेकिन बाद में चुपचाप वेक्सीन लगवा ली।

 

गरीबों को अनाज मिल रहा तो दुख रहा कांग्रेस का पेट

स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने कोरोना संकट के दौरान देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देकर किसी गरीब को भूखा नहीं रहने दिया। इस योजना के कारण लोगों के जीवन में आ रहे बदलावों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने इसे अगले पांच सालों के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। लेकिन भाजपा सरकार गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है, तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि असल में कांग्रेस गरीबों को गरीब ही बनाए रखना चाहती है, ताकि उनका वोट बैंक बना रहे। लेकिन आप लोगों को कांग्रेस के झांसे में नहीं आना है।

 

वे एक हजार की बात कर रहे शिवराज जी ने 1250 दे दिए

 

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 500 रुपये में महिलाओं को गैस सिलेंडर देने की बात कही थी, लेकिन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वही सिलेंडर महिलाओं को 450 रुपये में देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग महिलाओं को पैसे देने की बातें कर रहे थे, उसके लिए फॉर्म भी भरवा रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लाडली बहनों को हर माह 1250 रुपये देना शुरू भी कर दिया। उन्होंने कहा कि विकास औऱ गरीब कल्याण तथा महिला सशक्तीकरण के लिए एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाना है।

MadhyaBharat 8 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.