Since: 23-09-2009

  Latest News :
पंजाब के पूर्व मंत्री धर्मसोत के ठिकानों पर ईडी की रेड.   हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी मैदानी भागों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन.   उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्रमिकों के परिजनों के साथ आज मनाएंगे दिवाली.   अमित शाह बोले, सीएए लागू करने से कोई नहीं रोक सकता.   रक्षा मंत्री ने गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए बताया पहली शर्त.   सिलक्यारा रेस्क्यू की सफलता की पहली सुबह धामी की बाबा बौख नाग से प्रार्थना.   कैबिनेट ने इकबाल सिंह बैंस को दी विदाई.   गुलाबगंज में मालगाड़ी के पीछे का पहिया पटरी से उतरा.   आज शाम 6.30 बजे हट जाएगा एक्जिट पोल संचालन से प्रतिबंध.   मुख्यमंत्री ने बुलाई मंत्रियाें की बैठक तो कांग्रेस ने घेरा.   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा.   दो बाईकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर दाे की मौत.   भारत -ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच के टिकट की कालाबाजारी चार आरोपित गिरफ्तार.   भारत -आस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज को लेकर प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद.   चक्रवाती तूफान मिचौंग से छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार.   मुख्यमंत्री भूपेश सभी विधानसभा उम्मीदवारों के साथ देखेंगे मैच.   कांकेर में नक्सलियों ने चेतावनी वाला लगाया बैनर.   राज्यपाल से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट.  
कांग्रेस पर बरसे अमित शाह
vidisha, Amit Shah , Congress

विदिशा। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस वाले मध्य प्रदेश का भला नहीं कर सकते। कांग्रेस अभी-अभी पांच नई गारंटी लाई है। उन्होंने कहा कि जिनकी खुद की कोई गारंटी नहीं है वो क्या गारंटी देंगे। कमलनाथ से पूछने आया हूं कि 10 साल तक केंद्र में यूपीए की सरकार चली, आप बताइए कि मध्य प्रदेश को कितना रुपया दिया गया?

 

 

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह सोमवार को मप्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विदिशा जिले के सिरोंज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में मध्य प्रदेश में विकास नहीं हुआ। भाजपा सरकार बीमारू राज्य मध्य प्रदेश को विकास की दिशा में ले गई। एक बार फिर आप सभी डबल इंजन की सरकार चुनें और प्रदेश का विकास करें।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा करिए, हम बेमिसाल मध्य प्रदेश को 'बेस्ट' प्रदेश बनाएंगे। जो लोग अपने बेटा-बेटी के लिए राजनीति में आए हैं, वो क्या देश का भला करेंगे। एक ओर से परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस पार्टी है, तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को सुरक्षित करने वाली भाजपा है। मोदी ने नौ साल में जो कहा, वो करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा ने 18 साल के शासन में बीमारू राज्य को विकसित प्रदेश बनाया। अब पांच साल और मिलने पर भाजपा इस प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में ला देगी।

MadhyaBharat 13 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.