Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कमलनाथ ने जनता के बीच एक बार फिर दोहराये अपने वचन
bhopal, Kamal Nath, words in public

भोपाल/ सिवनी। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ बुधवार को सिवनी जिले के सरेखा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने जनता के बीच एक बार फिर जनता के बीच कांग्रेस के वचन दोहराये, साथ ही प्रदेश की शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा।

 

कमलनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि हम किसानों की जेब में पैसा पहुंचाने का काम करेंगे और किसानों का फिर से कर्ज माफ़ करेंगे। हमारी सरकार आने पर हम गेहूं के लिए 2600 रुपये समर्थन मूल्य देंगे और धान के लिए 2500 रुपये समर्थन मूल्य देंगे। हम बच्चियों के विवाह के लिए एक लाख एक हजार रूपये देंगे। हम स्कूली बच्चों को पढ़ो और पढ़ाओं योजना के जरिए उन्हें 500 से 1500 रुपये स्कालरशिप देंगे। उन्होंने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार में पूरे देश में नंबर वन है, ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार की पूरी व्यवस्था बनी हुई है। प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या गवाह है। प्रदेश का हर वर्ग परेशान है, महिलाएं, युवा सब परेशान हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है।

MadhyaBharat 15 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.