Since: 23-09-2009
देवास। देवास जिले में बुधवार दोपहर एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक ढाई साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार बस हरदा से इंदौर जा रही थी। इस दौरान दोपहर करीब दो बजे देवास जिले के खातेगांव में दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में ढाई वर्ष के बच्चे की मौत हुई है। दुर्घटना में 15 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में एक महिला और एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए खातेगांव के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। कुछ यात्रियों ने बताया कि तेज गति के कारण बस की दुर्घटना हुई है, जबकि कुछ यात्री अन्य कारण बता रहे हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |