Since: 23-09-2009

  Latest News :
मदीना के पास बस हादसा 42 भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका.   बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को छात्र आंदोलन दमन मामले में फांसी की सजा.   ममता बनर्जी ने गोरखा संवाददाता की नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र.   नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक में तीन प्रस्तावों पर मुहर.   मणिपुर में आरपीएफ/पीएलए का मेजर गिरफ्तार.   दिल्ली ब्लास्ट कांड में बंगाल के एक और संदिग्ध आतंकी का नाम जुड़ा.   मजदूरों की बहाली को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर विधायक और कोल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष.   टेंट का सामान धोते समय नदी में बहे दो युवक.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाला लाजपत राय अशोक सिंघल और बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि.   भोपाल में सड़क पर दौड़ रही बस के अचानक निकले पहिये.   अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दकी का भाई हमूद हैदराबाद से गिरफ्तार.   युवक को गोली मारकर लूट ले गए डेढ़ लाख रुपए.   फरार वारंटियों की सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षक निलंबित.   माओवाद समाप्ति की ओर, ‘नियद नेल्लानार’ योजना से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ : मुख्यमंत्री साय.   छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड.   खाना खाने के बाद बेहोश हुई छात्रा की उपचार के दौरान मौत.   बस्तर में नवंबर महीने में पारा 10 डिग्री के नीचे जाने की संभावना.   बस्तर में नवंबर महीने में पारा 10 डिग्री के नीचे जाने की संभावना.  
यात्री बस बेकाबू हाेकर पलटी एक यात्री और क्लीनर की मौत
panna, Passenger bus,cleaner died

पन्ना। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। मंगलवार सुबह पन्ना में एक तेज रफ्तार यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक यात्री और क्लीनर की मौत हो गई। दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल हुए है। एम्बुलेंस और पुलिस वाहन की मदद से अस्पताल भेजा गया है।

 

 

जानकारी अनुसार जिले के पहाड़ीखेरा मार्ग में बुचुआ नाला के पास मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगोंं की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में एक यात्री और क्लीनर की मौत हो गई है। जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया है। राहगीरों ने बताया कि बस बृजपुर से सतना जा रही थी। शवों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। हादसे का कारण खराब सड़क को बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

MadhyaBharat 28 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.